Advertisement
Advertisement

Kishore jena

Olympics-bound Kishore Jena and Avinash Sable to feature in eighth leg of Diamond League 2024 in Par
Image Source: IANS
Advertisement

किशोर जेना का फाइनल के लिए क्वालीफाई करना मुश्किल

By IANS News August 06, 2024 • 15:02 PM View: 57
Kishore Jena: भारत के किशोर जेना का पेरिस ओलंपिक के एथलेटिक्स मुकाबले में भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालीफाई करना मुश्किल हो गया है। इसके बाद भारतीय उम्मीदें नीरज चोपड़ा पर टिक गई हैं, जो कुछ देर बाद दूसरे ग्रुप में प्रतिस्पर्धा करेंगे।

किशोर जेना से काफी उम्मीदें की जा रही थी, क्योंकि उन्होंने एशियाई खेलों में नीरज से पीछे रहकर रजत पदक जीता था। लेकिन वह अपने उस प्रदर्शन को पेरिस में नहीं दोहरा पाए और ग्रुप ए से फाइनल के लिए सीधे क्वालीफाई करने से चूक गए। अब उनका भाग्य दूसरे ग्रुप बी पर निर्भर करेगा, जिसमें देखना होगा कि एथलीट कैसा प्रदर्शन करते हैं क्योंकि शीर्ष 12 एथलीटों को ही फाइनल में जगह मिलती है।

किशोर जेना ने अपना पहला थ्रो 80.73 मीटर फेंका। लेकिन उनका दूसरा थ्रो फाउल हो गया। तीसरे थ्रो में उन्होंने 80.21 मीटर का स्कोर किया है। वह ग्रुप-ए में 9वें स्थान पर रहे।

Advertisement

Related Cricket News on Kishore jena