Sub junior hockey men nationals
Advertisement
सब जूनियर हॉकी पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आगाज 22 सितंबर से चंडीगढ़ में
By
IANS News
September 22, 2024 • 16:42 PM View: 375
Sub Junior Hockey Men Nationals: हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 23 सितंबर से 3 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। इस टूर्नामेंट में देश भर से 28 टीमें खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी, जिसमें लगभग 14-15 दिनों तक हॉकी फैंस को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
टीमों को आठ पूल में बांटा गया है। प्रत्येक पूल से शीर्ष टीम क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी। उसके बाद सेमीफाइनल, तीसरे स्थान के प्लेऑफ और फाइनल मैच होंगे।
पहले दिन छह मैच खेले जाएंगे। पूल जी में दादरा एवं नागर हवेली तथा दमन एवं दीव हॉकी का मुकाबला गोवा हॉकी से होगा, तथा हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु का मुकाबला हॉकी गुजरात से होगा।
Advertisement
Related Cricket News on Sub junior hockey men nationals
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54
Advertisement