Advertisement
Akash deep ruled out sydney test: Cricket News & Match Updates
Advertisement
टीम इंडिया को सिडनी टेस्ट से पहले लगा तगड़ा झटका, आकाश दीप हुए आखिरी टेस्ट से बाहर!
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को एक तगड़ा झटका लगा है। भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप आखिरी टेस्ट से बाहर हो सकते हैं और इस बात को खुद हेड कोच गौतम गंभीर ने कंफर्म किया है। सिडनी में खेले जाने वाले बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के अंतिम मैच से पहले कथित तौर पर तेज गेंदबाज की पीठ में अकड़न हो गई है जिसके चलते उनका खेलना संदिग्ध है।
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने बताया कि 28 वर्षीय तेज गेंदबाज पीठ की समस्या के कारण सिडनी टेस्ट से बाहर हो सकते हैं। वो ब्रिसबेन और मेलबर्न में खेले गए दो टेस्ट मैचों का हिस्सा थे और केवल दो विकेट ही ले पाए थे। हालांकि, उनके विकेट न ले पाने का कारण भारत की खराब फील्डिंग थी, जिसमें उनकी गेंदबाजी से कई कैच छूट गए थे। Read More...
Related Cricket News for Akash deep ruled out sydney test - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement