As carey
जेम्स एंडरसन Rocked एलेक्स कैरी Shocked... जादूई गेंद पर बोल्ड हुआ ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़; VIDEO
ENG vs AUS 1st Test, Ashes 2023: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड (Eng vs Aus 1st Test Match) के बीच एशेज 2023 का पहला मुकाबला एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लिश टीम के गन गेंदबाज़ जेम्स एंडरसन (James Anderson) को अपनी पहली सफलता हासिल करने के लिए 18 ओवर तक गेंदबाज़ी करनी पड़ी। हालांकि इसके बाद उन्होंने अपनी जादुई लहराती गेंद पर विपक्षी टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज़ एलेक्स कैरी के होश उड़ाते हुए उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया।
एलेक्स कैरी ऑस्ट्रेलिया के लिए 99 गेंदों पर 66 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। यह बाएं हाथ का बल्लेबाज़ मैदान पर पूरी तरह सेट हो चुका था और उन्हें बल्लेबाज़ी करता देख ऐसा लग रहा था मानो वह एक बड़ी पारी खेलकर इंग्लिश टीम के लिए मुश्किलें बढ़ाने वाले हैं। हालांकि ऐसा कुछ हुआ नहीं और जेम्स एंडरसन ने मैदान पर वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया इनिंग के 99वें ओवर में अपनी लहराती इनस्विंग गेंद पर विपक्षी बल्लेबाज़ को घुटनों पर लाकर बोल्ड कर दिया।
Related Cricket News on As carey
-
किस्मत ने दिया क्रॉली का साथ लगा था बल्ले का किनारा, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने नहीं की अपील
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की एशेज सीरीज का पहला मैच एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ...
-
'आगे से नहीं पीछे से निकली गेंद', एलेक्स कैरी को आउट करके रविचंद्रन अश्विन ने रच दिया इतिहास
अश्विन सबसे तेज 450 टेस्ट विकेट चटकाने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन चुके हैं। अश्विन ने 89 मैचों में यह कारनामा किया। ...
-
ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे और टी20 में खेलने से टेस्ट में हुआ फायदा : एलेक्स कैरी
ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने शनिवार को कहा कि एशेज टीम में उनको शामिल करने की घोषणा से बेहद उत्साहित थे। उन्होंने आगे कहा कि ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 और वनडे मैचों में खेलने ...
-
यहीं नहीं रुकूंगा, आगे भी अच्छा प्रदर्शन करूंगा- एलेक्स कैरी
ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने रविवार को कहा कि वह गाबा में पहले एशेज टेस्ट में एक यादगार डेब्यू के बाद आगे भी अच्छा प्रदर्शन करने पर ध्यान देंगे। अगर वो ऐसा करने में ...
-
Ashes: 'दोस्त, तुम इसके लायक हो', टिम पेन की जगह आए एलेक्स कैरी तो बोले गिलक्रिस्ट
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट ने बुधवार को यहां एशेज खेल का उद्घाटन किया गया। समारोह के बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज एलेक्स कैरी की क्रिकेट यात्रा को "साहसी" करार दिया इस दौरान उन्होंने क्रिकेट की 'बैगी... ...
-
एशेज सीरीज में टिम पेन की जगह लेंगे एलेक्स कैरी
एशेज सीरीज के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर की समस्या सुलझ गई है। ये समस्या टिम पेन के जाने के बाद पैदा हुई थी। 30 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी इंग्लैंड के ...
-
एशेज सीरीज के पहले 2 टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम की ऐलान, ये खिलाड़ी करेगा डेब्यू
इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के पहले दो टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इसके साथ पुष्टि हो गई है कि विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट ...
-
जेसन गिलेस्पी ने एडम गिलक्रिस्ट से कर दी एलेक्स कैरी की तुलना
ऑस्ट्रेलियाई पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी को लगता है कि 8 दिसंबर से शुरू होने वाले एशेज सीरीज के लिए 30 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने टीम में शामिल होने के लिए खुद ...
-
एशेज सीरीज के लिए टिम पेन की जगह ऑस्ट्रेलिया का विकेटकीपर बनने की रेस में ये 2 खिलाड़ी
आठ दिसंबर से ब्रिस्बेन के गाबा में शुरू होने वाले पहले एशेज टेस्ट के लिए सिर्फ 10 दिनों बचे हैं लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने अभी यह तय नहीं किया है कि टिम पेन के ...
Cricket Special Today
-
- 16 May 2026 01:08