As india
दूसरा टेस्ट, पहला दिन: भारत बनाम वेस्ट इंडीज (रिपोर्ट)
13 अक्टूबर। सीरीज को बराबरी पर लाने की कोशिश में लगी वेस्टइंडीज की टीम यहां राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को अपनी पहली पारी में ढेर होती दिख रही थी, लेकिन रोस्टन चेज (नाबाद 98) और कप्तान जेसन होल्डर (52) ने उसे खराब स्थिति से निकालकर अपेक्षाकृत अच्छी हालत में पहुंचा दिया। इन दोनों के बीच छठे विकेट के लिए हुई 104 रनों की साझेदारी के दम पर विंडीज दिन का अंत सात विकेट के नुकसान पर 295 रनों के साथ करने में सफल रही।
स्कोरकार्ड
अपने चौथे टेस्ट शतक से महज दो रन दूर चेज ने पहले दिन 174 गेंदों का सामना किया और सात चौकों के अलावा एक छक्का भी लगाया। उनके ऊपर दूसरे दिन टीम को आगे ले जाने और एक सम्मानजनक स्कोर दिलाने की जिम्मेदारी होगी। चेज के साथ देवेंद्र बिशू 15 गेंदों में दो रन बनाकर नाबाद लौटे।
पहले और दूसरे सत्र में तीन-तीन विकेट खोने वाली वेस्टइंडीज की टीम ने दिन के तीसरे सत्र में होल्डर के रूप में एकमात्र विकेट खोया। तीसरे सत्र में चेज और होल्डर ने भारतीय गेंदबाजों को संभल कर खेला और विकेट पर पैर जमाते हुए अपनी टीम को जल्दी पवेलियन लौटने से बचा लिया।
इन दोनों के बीच शतकीय साझेदारी तब आई जब विंडीज ने अपने छह विकेट सिर्फ 182 के कुल स्कोर पर खो दिए थे। भारतीय गेंदबाज, खासकर कुलदीप यादव अपनी फिरकी से परेशानियां खड़ी कर रहे थे। लेकिन, इन दोनों बल्लेबाजों ने किसी तरह की जल्दबाजी नहीं की और विकेट से मिल रही मदद का फायदा उठाते हुए डटे रहे।
दिन का खेल खत्म होने से कुछ देर पहले गेंदबाजी में बदलाव कर लाए गए उमेश यादव की एक शॉर्ट गेंद पर होल्डर पुल करने गए और गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों में चली गई। इस तरह विंडीज को सातवां झटका लगा। कप्तान ने अपनी पारी में 92 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके लगाए।
इससे पहले, होल्डर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दिन के पहले सत्र में विंडीज को अच्छी शुरुआत मिलती दिख रही थी। क्रैग ब्रैथवेट (14) और केरन पावेल (22) की सलामी जोड़ी ने टीम के खाते में 32 रन डाल दिए थे, लेकिन रविचंद्रन अश्विन ने पावेल को आउट कर इस जोड़ी को ज्यादा आगे नहीं जाने दिया। 20 रन बाद ब्रैथवेट, कुलदीप की गेंद पर पगबाधा करार दे दिए गए।
पहला सत्र खत्म होने से कुछ देर पहले शाई होप (36) को उमेश ने अपना शिकार बनाया। विंडीज दूसरे सत्र में भी नहीं संभल पाई। दूसरे सत्र में कुलदीप ने शेमरोन हेटमायेर (12) को पवेलियन की राह दिखाई। सुनील अम्ब्रीस (18) को आउट कर कुलदीप ने अपनी तीसरी सफलता अर्जित की। उनका विकेट 113 के कुल स्कोर पर गिरा।
Related Cricket News on As india
-
पहले टेस्ट मैच में ही चोटिल हुए शार्दुल ठाकुर को लेकर आई UPDATE, जानिए खेल पाएंगे या नहीं
12 अक्टूबर। भारतीय गेंदबाजों ने यहां राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को वेस्टइंडीज को संकट में डाल दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ...
-
IND vs WI: Windies opt to bat in 2nd Test vs India
Hyderabad, Oct 12 (CRICKETNMORE): West Indies have won the toss and opted to bat in the second and final Test against India at the Rajiv Gandhi International Stadium here on Friday. Already 1-0 up in ...
-
Rishabh Pant in squad for first 2 ODIs against West Indies
New Delhi, Oct 11 (CRICKETNMORE): Rising wicketkeeper-batsman Rishabh Pant was on Thursday included in the India squad for the first two One-Day Internationals (ODI) of the five-match rubber against the West Indies on October 21 ...
-
क्रिस गेल के बाद भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर होगा वेस्टइंडीज का ये दिग्गज खिलाड़ी
8 अक्टूबर,(CRICKETNMORE)। भारतीय क्रिकेट टीम मौजूदा समय में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है। भारत ने राजकोट में खेले गए पहले टेस्ट मैच को तीन दिन में ही जीत लिया, ...
-
What a practice series ahead of Australia tour!
Oct. 7 (CRICKETNMORE) - Before going to South Africa, India played Afghanistan in Bengaluru and won the one-off Test by their biggest-ever margin till then, an innings and 262 runs in two days. After losing ...
-
मैं लंबे समय तक टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहता हूं : कुलदीप
राजकोट, 7 अक्टूबर - वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में पहली बार पांच विकेट लेने वाले चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव का कहना है कि टेस्ट क्रिकेट उनके दिल के काफी करीब है और वह ...
-
India wins Rajkot Test by an innings and 272 runs
Rajkot, Oct 6 (CRICKETNMORE): India took a 1-0 lead over West Indies as they outclassed the visitors by an innings and 272 runs at the Saurashtra Cricket Association Stadium here on Saturday. After posting a ...
-
India beat West Indies by an innings and 272 runs in first test
Rajkot, Oct.6 (CRICKETNMORE) - India beat West Indies by an innings and 271 runs in the first test at Saurashtra Cricket Association Stadium on Saturday. West Indies were dismissed for 196 in their second innings. SCORECARD Brief ...
-
IND vs WI: Ashwin stars as India stay on course for massive win against WI
Rajkot, Oct 6 (CRICKETNMORE): Ravichandran Ashwin starred for India as the hosts enforced a follow-on against the West Indies after bowling out the out of sorts tourists for 181 in their first innings on Day ...
-
राजकोट टेस्ट : दूसरी पारी में विंडीज की खराब शुरुआत
राजकोट, 6 अक्टूबर - यहां सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज की टीम भारत के खिलाफ अपनी खराब स्थिति से बाहर नहीं निकल पा रही है। मैच के तीसरे ...
-
रिपोर्ट: भारत ने विंडीज को राजकोट टेस्ट मैं बैकफुट पर धकेला
6 अक्टूबर - वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच में भारत की टीम काफी आगे निकल गई है। दूसरे दिन के खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज की टीम के 6 विकेट गिर गए हैं। स्कोरकार्ड भारत के ...
-
1st Test: India in driver's seat against West Indies on Day 2
Rajkot, Oct 5 (CRICKETNMORE): India put themselves in the driver's seat in the first cricket Test through a good all-round display as the West Indies were reeling at 94/6 in their first innings at stumps ...
-
Jadeja's late fireworks help India post mammoth 649/9
Rajkot, Oct 5 (CRICKETNMORE): Ravindra Jadeja's unbeaten ton guided India to a mammoth total as the hosts declared their first innings at 649/9 at tea on the second day of the first Test against the ...
-
Virat Kohli completes ton as India amass 506/5 at lunch on Day 2
Rajkot, Oct 5 (CRICKETNMORE): Skipper Virat Kohli brought up his 24th Test century while wicketkeeper Rishabh Pant missed out on one after a blistering 92 as India put up 506/5 at lunch on day two ...
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55