Ashwin bazzball: Cricket News & Match Updates
'इंग्लैंड ने लॉर्ड्स टेस्ट में सबको धोखा दिया', अश्विन ने दिखाया बेन स्टोक्स की टीम को आईना
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन बैज़बॉल के विपरीत काफी धीमी बल्लेबाजी की और उनकी इस बल्लेबाजी को देखकर कई पूर्व क्रिकेटर्स समेत रविचंद्रन अश्विन भी हैरान रह गए। इंग्लैंड की धीमी बल्लेबाजी देखने के बाद पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने स्टोक्स की टीम को 'बैज़बॉल' की बजाय 'प्रैंकबॉल' कहा।
अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में, अश्विन ने इंग्लैंड पर 'सभी को धोखा देने' का आरोप लगाया। अश्विन ने वीडियो में कहा, "इंग्लैंड के लिए ये एक शानदार दिन था। सभी को लग रहा था कि इंग्लैंड बैज़बॉल ही खेलेगा, लेकिन उन्होंने इसके बजाय प्रैंकबॉल खेलकर सबको धोखा दिया। वो आमतौर पर 4, 4.5 प्रति ओवर के रन रेट से रन बनाते हैं, लेकिन आज का दिन अलग था। इंग्लैंड तीन रन प्रति ओवर की दर से खेल रहा था। मैंने पहले भी कहा था कि जो रूट का रन बनाना टीम के लिए बहुत ज़रूरी है। वो खिलाड़ी वापस आ गया है। उनकी पारी ये बताती है कि टेस्ट क्रिकेट कैसे खेला जाता है। रूट वापस आ गए हैं।" Read More...
Related Cricket News for Ashwin bazzball - Tesst
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 4 days ago