Ausc vs indc: Cricket News & Match Updates
VIDEO: पीयूष चावला ने लिया विकेट, डगआउट में भांगड़ा करने लगे शिखर धवन
शनिवार, 26 जुलाई को WCL 2025 (वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ़ लीजेंड्स) में इंडिया चैंपियंस का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस से हुआ। इस मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा लेकिन मैच में पीयूष चावला ने गेंद से दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस दौरान चावला ने शॉन मार्श का भी बड़ा विकेट लिया और जैसे ही उन्होंने मार्श को आउट किया वैसे ही शिखर धवन डगआउट में 'भांगड़ा' करने लगे।
धवन के इस डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धवन ने ये डांसिंग परफॉर्मेंस रन-चेज़ के छठे ओवर में तब दिखाई जब शॉन मार्श (11) ने पीयूष चावला की गेंद पर कट करने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर स्टंप्स में जा लगी। विकेट गिरने के बाद, इंडिया चैंपियंस डगआउट में मौजूद शिखर धवन ने इस आउट का जश्न डांस करके मनाया। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं। Read More...
Related Cricket News for Ausc vs indc - Tesst
Cricket Special Today
-
- 11 Nov 2026 11:11
-
- 10 Nov 2026 01:01