Babar azam six
NZ vs PAK 3rd T20: बाबर आज़म ने मारा Deadly छक्का, बॉल लगने से दूर जा गिरा फैन; देखें VIDEO
Babar Azam Six, Nz vs PAK 3rd T20: पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज़ बाबर आजम (Babar Azam) ने एक बार फिर अपनी टीम के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में अर्धशतकीय पारी खेली। बाबर ने तीसरे टी20 मैच में 37 गेंदों पर 58 रन ठोके जिसके दौरान उनके बैट से एक घातक छक्का भी देखने को मिला। दरअसल, बाबर के बैट से निकला ये छक्का सीधा एक दर्शक के लगा जिसके बाद वो दूर जा गिरा।
सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये घटना पाकिस्तान की इनिंग के 13वें ओवर में देखने को मिली। बाबर ने डीप स्क्वायर लेग पर छक्का जड़ा था। ये बॉल 69 मीटर की दूरी पर गई थी जहां से एक फैन गुजर रहा था। यहां वो बॉल सीधा फैन से टकराई। गेंद कंधें के आस-पास लगी और इस घटके से फैन दूर जा गिरा। ये सब देखकर बाबर आज़म के भी होश उड़ गए और वो पूरी तरह हैरान नजर आए। आपको बता दें कि चोटिल शख्स से जुड़ी कोई भी अपडेट अब तक सामने नहीं आया है।
Related Cricket News on Babar azam six
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51
-
- 06 Apr 2026 08:41