Bbl 2017 18: Cricket News & Match Updates
टॉस के नियम में आखिरकार हुआ बदलाव, अब सिक्का उछालकर नहीं बल्कि इस तरह से होगा टॉस
11 दिसंबर। क्रिकेट प्रारूप के हर मैच की शुरुआत से पहले बल्लेबाजी और गेंदबाजी के चुनाव के लिए टॉस का प्रचलन है, जिसमें सिक्के को उछालकर हेड या टेल के माध्यम से यह फैसला लिया जाता है। लेकिन, आस्ट्रेलिया की लोकप्रिय बिग बैश लीग (बीबीएल) में टॉस को लेकर बड़ा फैसला हुआ है। वेबसाइट 'ईएसपीएन' की रिपोर्ट के अनुसार, बीबीएल में अब सिक्के के माध्यम से नहीं, बल्कि बल्ले को उछालकर यह फैसला किया जाएगा।
आस्ट्रेलिया में बल्ले को उछालने का यह प्रचलन पुराना था, जो एक बार फिर शुरू हो रहा है। दोनों टीमें अब बल्ले के गिरने के तरीके पर अंदाजा लगाएंगी और जिस टीम का अंदाजा सही होगा, उसे ही पहले गेंदबाजी या बल्लेबाजी के फैसले का मौका मिलेगा।
बिग बैश लीग के लिए क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) की प्रमुख किम मेकोनी ने इस फैसले पर खुशी जताते हुए कहा, "मेरे लिए यह पल बेहद शानदार है, जो बीबीएल की सही परिभाषा बताता है।"
बिग बैश लीग में 19 दिसम्बर को ब्रिस्बेन हीट और एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच होने वाले मैच में टॉस के लिए इस तरीके का इस्तेमाल होते देखा जाएगा।
Related Cricket News for Bbl 2017 18 - Tesst
Big Bash League 2017-18 in Numbers
Adelaide Strikers win first Big Bash League
BBL 2017-18: Perth Scorchers beat Adelaide Strikers by 6 wickets
BBL 2017-18: Melbourne Stars won by 23 runs
BBL 2017-18: Sydney Thunder beat Perth Scorchers by 3 runs
BBL 2017-18: D'Arcy creates history with biggest league score
BBL 2017-18: Hobart Hurricanes beat Sydney Sixers by 5 runs
BBL 2017-18: Rashid Khan guides Strikers to victory over Thunder
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16