Ben stokes return pakistan series: Cricket News & Match Updates
इंग्लैंड फैंस के लिए खुशखबरी, इस सीरीज से होगी बेन स्टोक्स की वापसी!
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान इस समय चोट के चलते टीम से बाहर हैं लेकिन फैंस के लिए खुशखबरी ये है कि स्टोक्स चोट से जल्दी वापसी करेंगे। इंग्लैंड के कप्तान का अक्टूबर में पाकिस्तान में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध होने की पूरी उम्मीद है। इस सीरीज के लिए स्टोक्स अपनी पूरी फिटनेस हासिल करने की कगार पर हैं और उम्मीद है कि वो पाकिस्तान के खिलाफ ऑलराउंडर के तौर पर खेलेंगे।
स्टोक्स नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के साथ द हंड्रेड में खेले थे लेकिन तीन मैचों के बाद ही वो चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। 11 अगस्त को मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के खिलाफ बल्लेबाजी करते समय उन्हें हैमस्ट्रिंग की चोट लगी, जिससे वो बाहर हो गए। अनुभवी ऑलराउंडर ने घरेलू मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ चल रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भी हिस्सा नहीं लिया लेकिन अब वो पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज से वापसी करने के लिए तैयार हैं। Read More...