Bi fernandez
VIDEO: धवन ने गर्लफ्रेंड सोफी और जैकलीन के साथ लगाए ठुमके, वायरल हो रहा है मज़ेदार वीडियो
पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन अपनी पहली पत्नी से तलाक के बाद एक नई शुरुआत कर चुके हैं। गब्बर ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि वो सोफी शाइन के साथ रिलेशनशिप में हैं और अब दोनों सार्वजनिक रूप से मीडिया के सामने भी नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में गब्बर के नाम से मशहूर धवन का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
दरअसल, धवन संगीत निर्माता अंशुल गर्ग की जन्मदिन पार्टी में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे हुए थे जहां उन्होंने सोफी शाइन और जैकलीन के साथ डांस किया। देसी बॉलीवुड द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को जोश के साथ डांस करते देखा जा सकता है। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं।
Related Cricket News on Bi fernandez
-
वेंकटेश अय्यर ने जड़ा मॉन्स्टर छक्का, हवा में उड़ती गेंद देख खुशी से झूम उठी जैकलिन फर्नांडीस; देखें…
बॉलीवुड अदाकारा जैकलीन फर्नांडीस ईडन गार्डन के मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स को सपोर्ट करने पहुंची जिसके बाद वेंकटेश अय्यर के छक्के देखकर वह खुशी से झूम उठीं। ...
Cricket Special Today
-
- 26 Feb 2026 08:32
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 4 days ago