Canada beat argentina 5 balls: Cricket News & Match Updates
वनडे मैच का बना मज़ाक, कनाडा ने 5 गेंदों में अर्जेंटीना को हराया मैच
आईसीसी पुरुष अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप अमेरिका क्वालीफायर 2025 में कनाडा की टीम ने कुछ ऐसा कर दिखाया जिसे देखकर क्रिकेट फैंस दंग रह गए हैं। आपने अक्सर एकतरफ़ा मुकाबले तो देखे होंगे लेकिन इस अंडर-19 मैच में ऐसा एकतरफा मुकाबला देखने को मिला जो शायद ही आपको कभी देखने को मिले। कनाडा की अंडर-19 टीम ने अर्जेंटीना अंडर-19 को सिर्फ 5 गेंदों में वनडे मैच हरा दिया और ये नजारा देखकर हर कोई हैरान है।
रविवार (10 अगस्त) को जॉर्जिया में खेले गए इस अमेरिका क्वालीफायर के चौथे मैच में कनाडा अंडर-19 ने अर्जेंटीना अंडर-19 को 10 विकेट से हरा दिया और केवल पांच गेंदों में लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल कर ली। परमवीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (ग्राउंड 2) में, अर्जेंटीना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की, लेकिन पूरी टीम सिर्फ 19.4 ओवर में 23 रन पर ऑल आउट हो गई। Read More...
Related Cricket News for Canada beat argentina 5 balls - Tesst
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 12 hours ago