Delhi ranji
दिल्ली के खिलाफ रणजी मैच में मास्क पहनकर मैदान में उतरे सरफराज खान और मुंबई के खिलाड़ी; वायरल हुए तस्वीरें
रणजी ट्रॉफी 2025-26 में मुंबई और दिल्ली के बीच खेले जा रहे मुकाबले में एक चौंकाने वाली तस्वीर देखने को मिली, जब मुंबई के खिलाड़ी फील्डिंग के दौरान मास्क पहनकर मैदान में उतरे। खराब एयर क्वालिटी और आसपास चल रहे निर्माण कार्य की धूल के कारण सरफराज खान, मुशीर खान समेत कई खिलाड़ियों को एहतियातन यह कदम उठाना पड़ा। इस घटना ने शहरी प्रदूषण और खिलाड़ियों की सेहत को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
रणजी ट्रॉफी 2025-26 में गुरुवार (29 जनवरी) से खेले जा रहे मुंबई बनाम दिल्ली मुकाबले के दौरान प्रदूषण बड़ा मुद्दा बनकर सामने आया। मुंबई के बीकेसी स्थित शरद पवार क्रिकेट अकादमी मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में मुंबई के कई खिलाड़ी फील्डिंग के समय मास्क पहनते नजर आए। मैदान के आसपास चल रहे निर्माण कार्य से उठती धूल और खराब हवा ने खिलाड़ियों को ऐसा करने पर मजबूर कर दिया।
Related Cricket News on Delhi ranji
-
कोहली दिल्ली रणजी टीम में शामिल हुए, अरुण जेटली स्टेडियम में किया अभ्यास
Arun Jaitley Stadium: पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली, जिन्होंने दिल्ली के अगले रणजी ट्रॉफी मैच के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि की है, गुरुवार से रेलवे के खिलाफ शुरू होने वाले मैच से पहले अरुण ...
-
आखिर दिल्ली की टीम क्यों छोड़ने जा रहे हैं नितिश राणा ? जानिए बवाल की वजह
आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करने वाले नितिश राणा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। राणा को दिल्ली की कप्तानी से हटा दिया गया है जिसके बाद वो दिल्ली क्रिकेट टीम ...
-
VIDEO: 19 साल के यश धुल ने लगातार दो शतक ठोककर बनाया अनोखा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले भारत…
दिल्ली के बल्लेबाज और भारत के 2022 अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान यश धुल (Yash Dhull) ने रविवार को रणजी ट्रॉफी के दौरान अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में इतिहास रच दिया है, क्योंकि उन्होंने अपने ...
-
यश धुल ने Ranji Trophy डेब्यू पर शतक ठोककर मचाया धमाल, सिर्फ चौकों से बनाए 72 रन, देखें…
दिल्ली के बल्लेबाज और भारत के अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान यश धुल (Yash Dhull) ने गुरुवार को रणजी ट्रॉफी 2021/22 (Ranji Trophy) के पहले दिन अपने डेब्यू फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शतक बनाया। तमिलनाडु के खिलाफ ...
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 3 days ago