Delhi
आईपीएल 2019 के लिए दिल्ली कैपिटल्स में फेरबदल, इन्हें बनाया गया नया सीईओ
21 फरवरी। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम दिल्ली कैपिटल्स ने गुरुवार को धीरज मल्होत्रा को अपना मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जबकि श्रीनाथ टीबी को हेड ऑफ ऑपरेशन्स नियुक्त किया। दिल्ली स्थिति फ्रेंचाइजी ने पिछले वर्ष दिसंबर में टीम का नाम बदलकर दिल्ली कैपिटल्स रखा था। इससे पहले, टीम को दिल्ली डेयरडेविल्स के नाम से जाना जाता था।
क्लब द्वारा जारी बयान के अनुसार, आईपीएल के 12वें सीजन से पहले क्लब के ब्रांड को मजबूती प्रदान करने के लिए दो नियुक्तियां की गई हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के चेयरमैन पार्थ जिंदल ने कहा, "हम दिल्ली कैपिटल्स के व्यापार और संचालन की देखरेख करने के लिए धीरज और श्रीनाथ को अपने साथ जोड़कर खुश हैं। एक टीम के रूप में हम नई रणनीति अपनाना चाहते हैं और फ्रेंचाइजी ने दो व्यक्तियों पर विश्वास दिखाया है जो इसे आगे ले जाएंगे।"
मल्होत्रा को 24 वषों से अधिक का अनुभव है। वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) में भी काम कर चुके हैं।
मल्होत्रा ने कहा, "मुझे गर्व महसूस हो रहा है कि दिल्ली कैपिटल्स के मालिकों ने मुझे फ्रेंचाइजी का नेतृत्व करने के लिए चुना। मेरी प्राथमिकता हमारे प्रदर्शन को बहेतर करने और प्रशंसकों से जुड़ना है। हमारे पास इस सीजन बेहतरीन टीम है जो शानदार प्रदर्शन कर सकती है।"
वह इससे पहले भी 2008 में आईपीएल के साथ जुड़े थे। तब उन्हें टूर्नामेंट निदेशक नियुक्त किया गया था। वह इसी पद पर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) और प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में भी काम कर चुके हैं साथ ही हॉकी इंडिया लीग में वह सलाहाकार के तौर पर भी काम कर चुके हैं। वहीं श्रीनाथ दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के साथ जुड़े थे।
Related Cricket News on Delhi
-
दिल्ली कैपिटल्स के लिए IPL 2019 खेलने को लेकर शिखर धवन ने दिया बड़ा बयान
18 फरवरी,(CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन आईपीएल 2019 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले वह 2008 में दिल्ली की टीम का हिस्सा थे। उस सीजन में धवन ने ...
-
आईपीएल ऑक्शन 2019 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस खिलाड़ी को खरीदने पर लगा सकती है पैसा, जानिए
18 दिसंबर। आईपीएल ऑक्शन 2019 का आगाज जयपुर में कुछ ही समय में होने वाला है। सभी फ्रेंचाइजी अपनी रणनीति को लेकर ऑक्शन हॉल में पहुंच रही है। PL 2019 Auction: इन 9 खिलाड़ियों का बेस ...
-
आईपीएल में अब इस टीम के लिए खेलेंगे शिखर धवन, 11 साल बाद हुई वापसी
नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (CRICKETNMORE)| भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) पदार्पण के 11 साल बाद एक बार फिर दिल्ली डेयरडेविल्स में खेलते दिखेंगे। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51
-
- 06 Apr 2026 08:41