इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम (Chennai Super Kings) अपना सातवां मुकाबला गुरुवार, 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ खेलेगी। गौरतलब है कि इस मुकाबले में CSK अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ बड़े बदलाव कर सकती है। वो तीन बेहद ही घातक खिलाड़ियों को अपने कॉम्बिनेशन में शामिल कर सकते हैं।
महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni): चेन्नई सुपर किंग्स के महान विकेटकीपर बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी अपनी काफ इंजरी से पूरी तरह फिट हो गए हैं। वो नेट्स में विकेटकीपिंग और बैटिंग दोनों की ही प्रैक्टिस करते नज़र आए हैं। ऐसे में धोनी अगर खेलने को तैयार होते हैं तो उनकी सीधे तौर पर प्लेइंग इलेवन में एंट्री होगी। धोनी के नाम 278 आईपीएल मुकाबलों में 5,439 रन दर्ज हैं। उन्हें सीएसके ने 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। धोनी सरफराज खान की जगह लेकर कॉम्बिनेशन का हिस्सा बन सकते हैं।
उर्विल पटेल (Urvil Patel): आयुष म्हात्रे चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। ऐसे में अब सीएसके की XI में उनकी जगह 27 साल के बेहद ही आक्रमक बैटर उर्विल पटेल को शामिल किया जा सकता है। उर्विल के नाम 57 टी20 मैचों में लगभग 180 की स्ट्राइक रेट से 1,425 रन दर्ज हैं। खास बात तो ये भी है कि उर्विल ने टी20 फॉर्मेट में 3 सेंचुरी ठोके हैं। उन्हें CSK ने 30 लाख रुपये में रिटेन किया है।