Advertisement
Dewald brevis super six 114 meter video: Cricket News & Match Updates
Advertisement
WATCH: डेवाल्ड ब्रेविस ने मारा 114 मीटर लंबा छक्का, जाते-जाते ले गए 2 लाख रु का ईनाम
महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स ने लीग स्टेज के अपने अंतिम मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 83 रन से हराकर टूर्नामेंट को जीत के साथ खत्म किया। इस मैच में पहले तो डेवाल्ड ब्रेविस और डेवोन कॉनवे के अर्धशतकों ने सीएसके को 230 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंचाया और फिर नूर अहमद और अंशुल कम्बोज ने गेंद से कहर बरपाते हुए गुजरात को 147 रन पर ऑलआउट कर दिया।
इस मैच में डेवाल्ड ब्रेविस ने 23 गेंदों में 4 चौकों और 5 छक्कों की मदद से तूफानी 57 रन बनाए। आईपीएल 2025 के दौरान चोटिल हुए गुरजपनीत सिंह के स्थान पर आए डेवाल्ड ब्रेविस ने सीएसके के लिए लगभग हर मैच में शानदार बल्लेबाजी की और बताया कि वो अकेले दम पर मैच पलटने का माद्दा रखते हैं। Read More...
Related Cricket News for Dewald brevis super six 114 meter video - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement