For tata
IPL में होगी सुरेश रैना की वापसी, मेगा ऑक्शन में नहीं बिकने के बाद इस रोल में आएंगे नजर
इस साल IPL का आगाज़ 26 मार्च से होगा, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है। सीज़न का पहला मैच CSK और KKR के बीच खेला जाना है, लेकिन इस मैच के दौरान मैदान पर सीएसके के चिन्ना थाला यानि Suresh Raina नज़र नहीं आएंगे क्योंकि उन्हें मेगा ऑक्शन के दौरान किसी भी टीम ने नहीं खरीदा है। हालांकि इस सब के बावजूद अब मिस्टर आईपीएल टूर्नामेंट में वापसी करते नज़र आ रहे हैं और फैंस का अपने नए रोल के साथ काफी एंटरटेनमेंट भी कर सकते हैं।
दैनिक जागरण के अनुसार इस साल भारतीय टीम के पूर्व स्टार बल्लेबाज़ सुरेश रैना आईपीएल में कमेंटेटर की भूमिका निभाने वाले हैं, जिसके जरिए वो फैंस का मनोरंजन करेंगे। दरअसल आईपीएल के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स रैना को किसी भी तरह आईपीएल से जोड़े रखना चाहते हैं जिस वज़ह से उन्होंने सुरेश रैना को कमेंटेटर के तौर पर टूर्नामेंट में शामिल करने का फैसला किया है।
Related Cricket News on For tata
-
IPL 2022: आरसीबी में वापसी करेंगे एबी डी विलियर्स, 12 मार्च को होगा नए कप्तान के नाम का…
इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का आगाज़ 26 मार्च को सीएसके और केकेआर के बीच खेले जाने वाले मुकाबले से होगा। ...
-
IPL 2022 में कोलकाता, लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स टीम ठोकेगी मजबूत दावेदारी
आईपीएल 2022 मेगा नीलामी के दो दिनों में, अंतिम सूची में 600 में से 204 खिलाड़ियों को दस फ्रेंचाइजी ने प्राप्त कर लिया है। अब एक नजर डालते हैं कि किस तरह से दो बार ...
-
IPL ने कहा VIVO को 'TATA', मिला नया टाइटल स्पॉन्सर
चीनी मोबाइल निमार्ता वीवो ने इस साल से इंडियन प्रीमियर लीग के टाइटल प्रायोजक के रूप में अपना हाथ खींच लिया है, जिसके बाद लीग की गवनिर्ंग काउंसिल ने मंगलवार को एक बैठक में बीसीसीआई ...