Advertisement
Hetmyer six against haris rauf: Cricket News & Match Updates
Advertisement
VIDEO: हेटमायर ने भी कर दी हारिस रऊफ की कुटाई, खड़े-खड़े मारा झन्नाटेदार सिक्स
द हंड्रेड 2024 के दसवें ग्रुप-स्टेज मैच में लंदन स्पिरिट का सामना वेल्श फायर से हुआ और इस लो स्कोरिंग मैच को लंदन की टीम ने तीन विकेट से जीत लिया। इस मैच में लंदन की टीम को जीत के लिए सिर्फ 95 रनों की जरूरत थी लेकिन एक समय लंदन का स्कोर सात विकेट पर 89 रन था और ऐसा लग रहा था कि ये मैच लंदन की टीम हार भी सकती है लेकिन वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमायर ने शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दी।
हेटमायर ने अंत तक नाबाद रहते हुए 21 गेंदों में 30 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के भी लगाए। इसमें से एक छक्का उन्होंने वेल्श फायर के सबसे सफल गेंदबाज हारिस रऊफ को भी मारा। हारिस रऊफ ने इस मैच में 3 विकेट लिए लेकिन अपनी टीम को जीत ना दिला सके।हेटमायर ने रऊफ की बॉलिंग पर जो छक्का लगाया वो इस मैच का हाइलाइट बन गया। Read More...
Related Cricket News for Hetmyer six against haris rauf - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 11 Nov 2026 11:11
-
- 10 Nov 2026 01:01
Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 27 minutes ago