If england
एशेज 2021-22 : ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच गाबा में खेला जाएगा पहला टेस्ट (प्रिव्यू)
एशेज सीरीज का आगाज बुधवार से गाबा में हो रहा है। यहां जो रूट की अगुवाई वाली इंग्लैंड की टीम पांच मैचों की सीरीज में पैट कमिंस की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलिया टीम से भिड़ेगी। रूट की टीम का लक्ष्य 2010-11 के बाद से ऑस्ट्रेलिया में एशेज जीतना होगा, जबकि ऑस्ट्रेलिया को अब कमिंस की अगुवाई में एशेज को बरकार रखने की जिम्मेदारी होगी।
एशेज सीरीज से पहले ही दोनों टीमें ऑफ-फील्ड विवादों में घिर चुकी हैं। इंग्लैंड की टीम अजीम रफीक नस्लवाद कांड में उलझ गई है, जबकि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान टिम पेन ने पिछले महीने 2017 में एक महिला सहयोगी के साथ हुए विवाद के बाद कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया था।
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दोनों, जो आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। दोनों कई मायनों में अलग टीमें हैं। एक टीम मुश्किल से टेस्ट क्रिकेट खेलती है, जबकि दूसरी टीम बहुत ज्यादा टेस्ट क्रिकेट खेल रही है।
ऑस्ट्रेलिया टीम ने जनवरी 2020 में चार टेस्ट मैचों की एक सीरीज खेली है, जो वह भारत के खिलाफ घर में हार गई थी। वहीं, 2019 एशेज के बाद से विदेशों में नहीं खेली है। दूसरी ओर, इंग्लैंड इस साल पांचवीं सीरीज खेलने वाला है, लेकिन उनमें 12 में से सिर्फ चार में जीत हासिल की है।
इंग्लैंड ने गाबा टेस्ट पहले 12 सदस्यीय टीम की घोषणा की और उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो की जगह ओली पोप को प्राथमिकता दी। वहीं, टीम की ओर से टेस्ट क्रिकेट में उनके प्रमुख विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को पहले एशेज टेस्ट में शामिल नहीं किया गया है।
हालांकि, स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को शामिल करने से मदद मिलेगी, जिन्होंने आखिरी बार मार्च में एक टेस्ट खेला था। तब से वह क्रिकेट से दूर थे। 30 साल के स्टोक्स, रूट के बाद इंग्लैंड के दूसरे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं, जो सभी परिस्थितियों में विकेट लेने का हुनर भी जानते है।
जोस बटलर ने कहा, "वह नेट्स में बहुत अच्छे दिखने के साथ फीट नजर आ रहे है। अभ्यास के दौरान गेंद को अच्छे से खेल रहे हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "बेन के टीम में होने से हमारे लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। वह न केवल अपने कौशल से टीम के लिए अच्छा करते है, बल्कि मैदान पर उसके चरित्र के बारे में भी हम सभी जानते हैं।"
इस बीच, यह ऑस्ट्रेलिया के लिए एक नए युग की शुरुआत है जिसमें कमिंस पहली बार अपने देश का नेतृत्व कर रहे हैं। 1956 के बाद से पहले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजी कप्तान बनाए गए हैं और एलेक्स कैरी भी विकेटकीपर के रूप में नए खिलाड़ी को शामिल किया गया है।
पैट कमिंस के पास मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और नाथन लियोन जैसे बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण है, जिसने ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़े-बड़े मैच जीतने में मदद की। वहीं, घर की परिस्थितियों में डेविड वार्नर, मार्नस लाबुस्चगने और स्टीवन स्मिथ अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए तैयार हैं।
गाबा टेस्ट से पहले, ऑस्ट्रेलिया ने भी अपने प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। मार्कस हैरिस टीम को शुरुआत देने के लिए वार्नर के साथ साझेदारी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जबकि जोश इंगलिस के बारे में कुछ विचार-विमर्श के बाद केरी को पेन की जगह नामित किया गया था। मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने के लिए ट्रेविस हेड और उस्मान ख्वाजा के बीच चयनकर्ताओं ने ख्वाजा के अनुभव और गाबा में कहीं बेहतर रिकॉर्ड के बावजूद युवा खिलाड़ी के साथ जाने का फैसला किया।
ऑस्ट्रेलिया को गाबा में जोरदार शुरुआत करने की उम्मीद होगी, जहां इंग्लैंड 1986 के बाद से नहीं जीता है।
1882-83 से अब तक 71 एशेज सीरीज खेली गई है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 33 और इंग्लैंड ने 32 जीती है और छह ड्रॉ पर समाप्त हुई है।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
इंग्लैंड टीम : जो रूट (कप्तान), स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), हसीब हमीद, जैक लीच, डेविड मलान, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स और मार्क वुड।
ऑस्ट्रेलियाई टीम : पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वार्नर, मार्कस हैरिस, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), नाथन लियोन, जोश हेजलवुड और मिशेल स्टार्क।
Also Read: Ashes 2021-22 - England vs Australia Schedule and Squads
Related Cricket News on If england
-
Ashes 2021-22: England Vs Australia First Test At Gabba, Preview
In their bid to regain the Ashes, the Joe Root-led England will face Pat Cummins' Australia in the first match of the five-match series as one of the biggest rivalries in Test cricket resumes, her ...
-
Laker’s Match: The Untold Story Behind the Greatest Bowling Spell in Test History
Picking up all 10 wickets in an innings is such a rare feat that in the 144 years of test cricket, this has happened now for just the 3rd time. New Zealand spinner Ajaz Patel ...
-
टेस्ट क्रिकेट की सबसे जादुई गेंदबाज़ी: जिम लेकर का 10 विकेट का कारनामा
1956 में जिम लेकर ने टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में सभी 10 विकेट लेकर इतिहास रच दिया। इस अद्भुत रिकॉर्ड के पीछे की अनकही कहानी, मौसम का खेल, पिच का रहस्य और लेकर की ...
-
ஆஷஸ் தொடர்: முதல் டெஸ்டிலிருந்து ஜேம்ஸ் ஆண்டர்சன் விலகல்!
காயம் காரணமாக இங்கிலாந்து வேகப்பந்து வீச்சாளர் ஜேம்ஸ் ஆண்டர்சன் ஆஷஸ் டெஸ்ட் தொடரின் முதல் போட்டியிலிருந்து விலகியுள்ளார். ...
-
Australia vs England, 1st Test – Cricket Match Prediction, Fantasy XI Tips & Probable XI
England will meet Australia in the first of the five Ashes tests at the Gabba, Brisbane. Australia will be defending the Ashes in this series. AUS v ENG: Match Details Date – Wednesday, December 0 ...
-
Three Key Battles To Look Forward In The Ashes 2021-22
The first Test between old rivals Australia and England starts at Brisbane's Gabba on Wednesday. Let's take a look at three key battles that could decide the Ashes: Root v Aussie bowlers In- ...
-
जब एशेज का मतलब था- इंग्लैंड बनाम ब्रैडमैन
डॉन ब्रैडमैन और एशेज की कहानी क्रिकेट इतिहास की सबसे रोमांचक और विवादित अध्यायों में से एक है। जानिए कैसे इंग्लैंड ने उन्हें रोकने के लिए 'बॉडीलाइन' जैसी खतरनाक रणनीति बनाई और कैसे ब्रैडमैन ने ...
-
Beating Australia At Their Home Is 'Not Impossible', Says James Anderson
Veteran England seamer James Anderson believes that beating Australia in their backyard is not an impossible task. He added that victories by India and South Africa in Australia have given the tourist ...
-
England-Australia Fight 'External Noises' In Ashes Build Up
Cricket's oldest rivalry pitting Australia against England always throws up on-field rancour, but the upcoming Ashes series has been engulfed by controversy before a ball is even bowled. With the ...
-
England Cricket Board Announces New Anti-Racism Plan After Rafiq Controversy Saga
English cricket's top administrator said the sport had been hit by an "earthquake" as he announced an anti-racism action plan on Friday in response to the Azeem Rafiq scandal. The 12 measures unve ...
-
'Ashamed' Azeem Rafiq Apologises For Anti Semitic Messages
The racism crisis tearing through English cricket took yet another turn late Thursday following the emergence of photographs of Alex Hales in blackface, with the batsman saying it had been a "tribute" ...
-
एलेक्स हेल्स ने नस्लीय आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, अपने कुत्ते का नाम केविन रखने पर बोले
अजीम रफीक (Azeem Rafiq) द्वारा लगाए गए सभी नस्लीय आरोपों को इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज एलेक्स हेल्स (Alex Hales) ने खारिज कर दिया है। साथ ही, उन्होंने कहा कि मेरे कुत्ते (केविन) के नाम लेने ...
-
Eoin Morgan Is A Brilliant Batter & Captain, There's No Reason For Him To Stop Playing: Jos Buttler
England wicketkeeper-batter Jos Buttler sees no reason why the white-ball skipper Eoin Morgan should stop playing. He added that Morgan has been a brilliant captain for England and is still contributi ...
-
Nasser Hussain Remarks English Team Lacks Death Bowling Consistency In The T20 World Cup
Former England captain Nasser Hussain was quick to point out that Eoin Morgan and Co. have not got their death bowling department consistently right. He added that England's death bowling cost the ...
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago
-
- 6 days ago