If sana
पाकिस्तान की पूर्व कप्तान सना मीर ने इंटरनेशनल क्रिकेट लिया संन्यास,बताया क्या है वजह
लाहौर, 25 अप्रैल | पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान सना मीर ने शनिवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। इस फैसले के साथ ही उनके 15 वर्ष के करियर पर भी विराम लग गया। 34 साल की सना ने पाकिस्तान के लिए 120 वनडे और 106 टी 20 मैच खेले हैं और इसमें उन्होंने क्रमश: 1630 और 802 रन बनाए हैं। उन्होंने साथ ही क्रमश: 151 और 89 विकेट भी चटकाए हैं।
सना ने 2009 से 2017 तक पाकिस्तान के लिए 137 मैचों की कप्तानी की है। उन्होंने एक बयान में कहा, " मैं पीसीबी का आभार व्यक्त करना चाहती हूं, जिन्होंने 15 साल तक मुझे अपने देश की सेवा करने का मौका दिया। यह मेरे लिए बहुत सम्मान और गर्व की बात है। मैं तमाम सहयोगी स्टाफ, खिलाड़ियों, मैदान स्टाफ और पीछे से सहयोग देने वाले सभी की शुक्रगुजार हूं। "
Related Cricket News on If sana
-
पाकिस्तान की सना मीर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से छुट्टी की घोषणा की,बताया क्या है कारण ?
लाहौर, 20 नवंबर | पाकिस्तान की महिला क्रिकेटर सना मीर ने बुधवार को कहा कि वह 'भविष्य के लक्ष्यों' के बारे में दोबारा सोचने के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट से छुट्टी ले रही हैं। इसी कारण ...
-
पाकिस्तान की महिला क्रिकेटर सना मीर को मिला यह बड़ा सम्मान
21 जुलाई। पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी सना मीर को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की महिला समिति में शामिल किया गया है। वह क्रिकेट खेल रहे मौजूदा खिलाड़ियों की प्रतिनिधि के रूप ...
Cricket Special Today
-
- 21 May 2026 01:42