भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में कई युवा खिलाड़ियों को उनके आईपीएल 2026 में प्रदर्शन का ईनाम भी मिला है लेकिन टेस्ट और वनडे टीम में एक ऐसा नाम भी शामिल है जिसे देखकर फैंस थोड़े से हैरान हैं और उस खिलाड़ी के बारे में जानना चाहते हैं।
जी हां, हम बात कर रहे हैं पंजाब के तेज़ गेंदबाज़ गुरनूर बरार की जिन्हें पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है। उन्हें दोनों ही टीमों में शामिल किया गया है, जिससे फैंस के बीच काफी उत्सुकता बढ़ गई है। बरार, शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस टीम का हिस्सा हैं और इससे पहले मुंबई इंडियंस के लिए नेट बॉलर की भूमिका भी निभा चुके हैं।
अगर आप गुरनूर बरार के बारे में नहीं जानते हैं तो बता दें कि वो घरेलू क्रिकेट में पंजाब की ओर से खेलते हैं और पहले भी इंडिया 'A' टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से ठीक पहले, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में भारत की डेवलपमेंट टीम के लिए भी मैच खेले थे। बरार ने अब तक 12 फर्स्ट-क्लास मैचों में कुल 33 विकेट चटकाए हैं और इसके अलावा उन्होंने अपनी टीम के लिए 3 टी-20 मैच भी खेले हैं। ऐसे में अगर उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ मौका मिलता है तो ये देखना दिलचस्प होगा कि वो कैसा प्रदर्शन करते हैं।
अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है।