India vs newzealand: Cricket News & Match Updates
'मैं रणजी टीम में नहीं था, चेतन सर ने फोन किया और कहा कि मुझे भारत के लिए चुना गया है'
न्यूजीलैंड टी20आई के लिए बैक-अप विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में जितेश शर्मा टीम इंडिया के स्कवॉड में शामिल हैं। टीम में चुने जाने को लेकर जितेश शर्मा ने हिदुंस्तान टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान कहा, 'चेतन शर्मा सर ने मुझे फोन किया और कहा, 'आपको श्रीलंका के खिलाफ बाकी बचे दो मैचों के लिए टीम में चुना गया है। मुझे जश्न मनाने का कोई मौका नहीं मिला क्योंकि मुझे बाकी मैचों के लिए पुणे के जाना था।'
जितेश शर्मा को संजू सैमसन के स्थान पर टीम में जगह मिली थी जो श्रीलंका के खिलाफ दो टी20ई के लिए घुटने की चोट के कारण बाहर हो गए थे। हालांकि,विजय हजारे ट्रॉफी (घरेलू 50 ओवर का टूर्नामेंट) दाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज के लिए उतना अच्छा नहीं रहा था। ऐसे में जितेश शर्मा मानसिक रूप से एक और लंबी दौड़ के लिए यानी आईपीएल की प्रतीक्षा कर रहे थे क्योंकि वह रणजी ट्रॉफी टीम का हिस्सा नहीं थे। Read More...