Ipl 2019
दिल्ली कैपिटल्स को मिली हार से बौखलाए रिकी पोंटिंग, हार का कारण इसे बताया
5 अप्रैल। सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों मिली पांच विकेट की हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग फिरोजशाह कोटला की पिच से बेहद नाराज दिखाई दिए।
सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने बेहतरीन हरफनमौला खेल के दम पर गुरुवार को फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हरा दिया।
पोंटिंग ने मैच के बाद कहा, "मुझे लगता है कि उन्होंने इस विकेट पर अच्छी गेंदबाजी की। इस विकेट ने हम सब को चौंका दिया। मैच से पहले मैदानकर्मी से बात करने के बाद हमने सोचा था कि पिच अच्छी होगी, लेकिन यह सबसे खराब थी। इसमें बाउंस की कमी थी। यह धीमी भी थी। मुझे लगता है कि उनके (सनराइजर्स के) गेंदबाजों ने ऐसी परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाया।"
पोंटिंग ने साथ ही कहा, "उनके पास अच्छे कौशल वाले गेंदबाज हैं, जिन्होंने नकल और स्लोअर बॉल फेंककर हमारे बल्लेबाजों की कठिन परीक्षा ली।"
उन्होंने आगे कहा, "हमें अच्छी शुरुआत की जरूरत थी लेकिन दुर्भाग्य से हम ऐसा नहीं कर सके। यह हमारा घरेलू मैदान है और विपक्षी टीम से ज्यादा हमें यहां की परिस्थितियों के लिहाज से खेलना सीखने की ज्यादा जरूरत है। हमें निश्चित तौर पर खुद में सुधार करना होगा।"
यह पूछे जाने पर कि क्या लगातार दो मैच गंवाने के बाद बतौर कोच उन्हें भी प्रदर्शन में सुधार की हिदायत दी गई है, पोंटिंग ने कहा, "इस प्रदर्शन के बाद अब तक मालिकों से बात नहीं की है। हमारा मैनेजमेंट नया है, नए कोच आए हैं इसलिए सब कुछ सकारात्मक है। पहले चार मैच के बाद सकारात्मक रहने की जरूरत है।"
Related Cricket News on Ipl 2019
-
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत इस कारण मिली, जॉनी बेयरस्टो ने बताई जीत की वजह
5 अप्रैल। दिल्ली कैपिटल्स को उसी के घर में मात देने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने कहा है कि इस पिच पर टॉस जीतना टीम के लिए काफी अहम रहा। सनराइजर्स हैदराबाद ...
-
आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप 5 टीमें, एक नाम चौंकाने वाला है!
आईपीएल की शुरूआती साल से ही कुछ टीमें ऐसी है जिन्होंने अपने वर्चस्व को बनाए रखा है और लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं। मुंबई और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 3 अप्रैल 2019 ...
-
IPL 2019: केकेआर के खिलाफ ये 3 बदलाव करते ही जीतेगी RCB, जानिए संभावित प्लेइंग XI
5 अप्रैल। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम आज इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण एक अहम मुकाबले में यहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी। बेंगलोर की शुरुआत बेहद खराब रही ...
-
DC vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से रौंदा,इसे मिला मैन ऑफ द मैच
नई दिल्ली, 5 अप्रैल (CRICKETNMORE)| सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने बेहतरीन हरफनमौला खेल के दम पर गुरुवार को फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में दिल्ली ...
-
IPL 2019: SRH spinners restrict Delhi Capitals batsmen to 129/8
New Delhi, April 4 (CRICKETNMORE): It was a new day, but the Delhi Capitals batsmen put up another disappointing show at the Feroz Shah Kotla here against Sunrisers Hyderabad in their Indian Premier ...
-
बैंगलोर के खिलाफ केकेआर को इस बात से रहना होगा सतर्क, पीयूष चावला का आया ऐसा बयान
4 अप्रैल। कोलकाता नाइट राइर्स के अनुभवी स्पिन गेंदबाज पीयूष चावला का मानना है कि उनकी टीम को शुक्रवार को होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ चौकन्ना ...
-
IPL 2019: अपने ही घर पर दिल्ली के बल्लेबाजों का हुआ बुरा हाल, हैदराबाद को 130 रनों का…
4 अप्रैल। दिल्ली कैपिटल्स गुरुवार को फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 129 रन ...
-
Rajasthan Royals launch online coaching community (17:26)
Jaipur, April 4 - Rajasthan Royals have launched their new coaching community on the Hive Learning platform. Through this community, the Royals coaches and players will deliver the latest techniques, ...
-
Dhoni trumps Pandya's attempt to 'Mankad' him
Mumbai, April 4 - Chennai Super Kings skipper Mahendra Singh Dhoni on Wednesday once again proved why he is considered to have one of the sharpest minds in the world of cricket. Even as Mumbai ...
-
RCB will come hard at us, need to be alert: Chawla
Bengaluru, April 4 - Though Royal Challengers Bangalore (RCB) have lost their opening four games and are lying at rock-bottom in the points table, the firepower they have in their tank means Kolkata K ...
-
IPL 2019: Hyderabad opt to bowl against Delhi
New Delhi, April 4 - Sunrisers Hyderabad skipper Bhuvneshwar Kumar won the toss and opted to field against Delhi Capitals in their Indian Premier League (IPL) contest at the Feroz Shah Kotla here on T ...
-
आईपीएल 2019 : हैदराबाद ने दिल्ली के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
नई दिल्ली, 4 अप्रैल - सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान भुवनेश्वर कुमार ने गुरुवार को फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में दिल्ली कैपिटल्स के ...
-
IPL 2019: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स, देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI
नई दिल्ली, 4 अप्रैल | सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान भुवनेश्वर कुमार ने गुरुवार को फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में दिल्ली कैपिटल्स के ...
-
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच हारे धोनी लेकिन क्रिकेट फैन्स का दिल इस तरह से जीता
मुंबई, 4 अप्रैल| चेन्नई सुपर किंग्स को भले ही मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मुकाबले में बुधवार को यहां हार झेलनी पड़ी हो, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी दरियादिली से ...