Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ipl 2019

Mumbai Indians
© BCCI

IPL 2019: रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस की नजरें चौथी बार चैंपियन बनने पर,देखें रिकॉर्ड और टीम

By Saurabh Sharma March 16, 2019 • 17:29 PM View: 5724

तीन बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियस लीग के इतिहास की दूसरी सबसे सफल टीम मानी जाती है। इस टीम की खासियत है कि यह खराब शुरुआत के बाद भी वापसी करने में सक्षम है, ऐसा यह टीम बीते सीजनों में कर चुकी है। एक और बात जो मुंबई टीम को खतरनाक बनाती है वो ये है कि इसने चार बार फाइनल में कदम रखा और तीन बार खिताब अपने नाम किया। 

23 मार्च से आईपीएल के 12वें संस्करण में एक बार फिर यह टीम अपने खिताबी सफर को दोहराने की कोशिश करेगी। इसके तीन खिताबों में एक समान बात यह रही है कि मुंबई ने एक साल के अंतराल पर खिताब जीते हैं। मुंबई ने पहला खिताब 2013, दूसरा खिताब 2015 और तीसरा खिताब 2017 में जीता था। 

Related Cricket News on Ipl 2019