Jagan reddy party
Advertisement
10 दिन के अंदर ही अंबाती रायडू का यू-टर्न, पॉलिटिक्स छोड़ने का किया फैसला
By
Shubham Sharma
January 06, 2024 • 13:03 PM View: 1286
आईपीएल 2023 के बाद रिटायरमेंट लेने वाले अंबाती रायडू ने हाल ही में राजनीति में कदम रखते हुए जगन रेड्डी की YSRCP पार्टी जॉइन की थी लेकिन अब उन्होंने अपने फैंस को हैरान करते हुए 10 दिन के अंदर ही पार्टी छोड़ दी है। रायडू के इस फैसले से फैंस काफी हैरान हैं और वो सोशल मीडिया पर यही सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर रायडू ने ये कदम क्यों उठाया?
रायडू ने अपने आधाकिरक 'एक्स' अकाउंट से पोस्ट करते हुए लिखा, "ये सभी को सूचित करने के लिए है कि मैंने YSRCP पार्टी छोड़ने और कुछ समय के लिए राजनीति से दूर रहने का फैसला किया है। आगे की कार्रवाई के बारे में उचित समय पर सूचित किया जाएगा। धन्यवाद।"
Advertisement
Related Cricket News on Jagan reddy party
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 16 May 2026 01:08
Advertisement