Jasprit bumrah critics
'लोग कह रहे थे मेरा करियर खत्म हो गया है', जसप्रीत बुमराह ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप 2023 में लगातार 6 मैच जीतकर सेमीफाइनल की तरफ कदम बढ़ा चुकी है। भारतीय टीम की इस वर्ल्ड कप में सफलता के पीछे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का बहुत बड़ा हाथ है। बुमराह ने वापसी के बाद से ही पीछे मुड़कर नहीं देखा है और वो इस वर्ल्ड कप में शानदार लय में नजर आ रहे हैं। हालांकि, जब वो टीम इंडिया से बाहर थे तो उन्हें काफी ट्रोल किया गया और आलोचकों ने तो ये तक कहना शुरू कर दिया था कि बुमराह वर्ल्ड कप ही नहीं खेलेंगे लेकिन बुमराह ने सभी की बोलती बंद करते हुए ना सिर्फ वर्ल्ड कप तक अपनी फिटनेस हासिल की बल्कि अपनी पुरानी लय भी हासिल कर ली।
इंग्लैंड के खिलाफ मैच के बाद बुमराह ने पहली बार अपनी वापसी और आलोचकों के बारे में खुलकर बात की। तेज गेंदबाज ने कहा कि वो राष्ट्रीय टीम में जोरदार वापसी करके खुश हैं लेकिन साथ ही बुमराह ने आलोचकों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों को लग रहा था कि मेरा करियर खत्म हो गया है और मैं कभी वापसी नहीं कर पाऊंगा लेकिन मैं वापसी करके खुश हूं।
Related Cricket News on Jasprit bumrah critics
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 23 hours ago