K verma
Advertisement
साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज के लिए 15 साल की खिलाड़ी को मिली भारतीय महिला क्रिकेट टीम में जगह
By
Saurabh Sharma
September 05, 2019 • 23:13 PM View: 1807
नई दिल्ली, 5 सितम्बर | अखिल भारतीय सीनियर महिला चयन समिति ने गुरुवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी-20 और वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।
टी-20 के लिए शेफाली वर्मा को भारतीय टीम में चुना गया है। वह पहली बार टीम में आई हैं। हरियाणा की रहने वाली 15 साल की शेफाली को मिताली राज के स्थान पर टीम में जगह मिली है। मिताली ने हाल ही में खेल के सबसे छोटे प्रारुप से संन्यास ले लिया है।
TAGS
Shafali Verma
Advertisement
Related Cricket News on K verma
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 21 May 2026 01:42
Advertisement