Kane williamson latest news: Cricket News & Match Updates
न्यूज़ीलैंड को लगा तगड़ा झटका, तीसरे टेस्ट से भी बाहर हुए केन विलियमसन
न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज बेशक जीत ली हो लेकिन अभी भी दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट बाकी है और इस आखिरी मैच से पहले कीवी टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। कीवी टीम के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन भारत के खिलाफ चल रही सीरीज के तीसरे और अंतिम टेस्ट से बाहर हो गए हैं।
न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) ने मंगलवार, 29 अक्टूबर को इस बात की जानकारी दी। विलियमसन को हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की सीरीज के दौरान कमर में चोट लगी थी और वो भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट खेलने से चूक गए थे। पूर्व कीवी कप्तान अब मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 1 नवंबर से खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट के लिए भी टीम के साथ यात्रा नहीं करेंगे। ये कदम ये सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है कि वो 28 नवंबर से शुरू होने वाली घरेलू सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए फिट रहें। Read More...