Mohammed shami injections
इंजेक्शन लेकर वर्ल्ड कप खेले थे मोहम्मद शमी, देश के लिए भूल गए अपना दर्द
आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को फाइनल में पहुंचाया था। शमी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे लेकिन क्या आप जानते हैं कि मोहम्मद शमी वर्ल्ड कप दर्द में खेले थे और उन्होंने मैच से पहले कई इंजेक्शन्स लेकर अपना दर्द कम किया था।
एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शमी पूरे वर्ल्ड कप के दौरान 'एड़ी की पुरानी समस्या' से जूझ रहे थे और दर्द से निपटने के लिए उन्होंने इंजेक्शन लेकर मैच खेले थे। समाचार एजेंसी पीटीआई ने शमी के बंगाल टीम के एक पूर्व साथी के हवाले से कहा, “शमी को बायीं एड़ी की पुरानी समस्या है। बहुत से लोग नहीं जानते कि उन्होंने वर्ल्ड कप के दौरान नियमित रूप से इंजेक्शन लिए और पूरे टूर्नामेंट में दर्द के बावजूद खेला। लेकिन आपको ये समझना चाहिए कि जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, प्रत्येक छोटी या बड़ी चोट से उबरने में अधिक समय लगता है।"
Related Cricket News on Mohammed shami injections
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 5 days ago