Ms dhoni thala reason trend: Cricket News & Match Updates
VIDEO: 'थाला फॉर ए रीज़न', ट्रेंड पर धोनी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरे फैंस बहुत शानदार हैं'
भारतीय क्रिकेट टीम और चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अक्सर सोशल मीडिया पर किसी ना किसी वजह के चलते ट्रेंड करते रहते हैं। धोनी ज्यादातर 'थाला फॉर ए रीज़न', ट्रेंड के कारण काफी सुर्खियों में रहते हैं। धोनी को थाला कहा जाता है, जो एक तमिल शब्द है जिसका अर्थ है सर या लीडर।" अब धोनी ने हाल ही में खुद इस वायरल ट्रेंड पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
धोनी हाल ही में एक इवेंट में पहुंचे थे और जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें इस ट्रेंड और इसकी शुरुआत के पीछे के कारण के बारे में पता है, तो 43 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने कहा, "मुझे पता है, लेकिन मुझे इसके पीछे का कारण नहीं पता। मुझे नहीं पता कि ये मज़ाक में बोला जाता है या मेरी टांग खींचने के लिए है, सिर्फ़ मज़ाक है या कोई मीम है। लेकिन जो भी हो, मुझे लगता है कि मेरे प्रशंसकों ने इसे मेरे पक्ष में कर दिया है। मुझे ऐसा ही लगता है।” Read More...