Msd finisher
IPL 2024: हिटमैन रोहित शर्मा के शतक पर फिरा पानी, चेन्नई ने मुंबई को 20 रन से दी मात
आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 29वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने ऋतुराज गायकवाड़- शिवम दुबे के अर्धशतकों और मथीशा पथिराना की शानदार गेंदबाजी की मदद से मुंबई इंडियंस को 20 रन से हरा दिया। मुंबई की तरफ से रोहित शर्मा ने शतकीय पारी खेली लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला सकी। ये चेन्नई की इस टूर्नामेंट में चौथी जीत है और उन्हें सिर्फ 2 मैचों में हार मिली है। वहीं मुंबई की 6 मैचों में चौथी हार है। वो सिर्फ 2 मैच ही जीत सके है। जो इस मैच से पहले जीते थे।
चेन्नई की पारी में मुंबई की तरफ से आखिरी ओवर करने आये हार्दिक के ओवर में Wd 4 Wd W 6 6 6 2 सहित कुल 26 रन बने। इसमें से लगातार 3 छक्के धोनी ने जड़े और आखिरी गेंद पर 2 रन बनाये। धोनी की वजह से ही चेन्नई 200 का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही। ये आखिरी ओवर ही मुंबई की हार का कारण बना। चेन्नई ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में अजिंक्य रहाणे की जगह पथिराना को खिलाया। मुंबई ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में आकाश मधवाल की जगह सूर्यकुमार यादव को खिलाया। वो 0(2) के स्कोर पर आउट हो गए।
Related Cricket News on Msd finisher
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51
-
- 06 Apr 2026 08:41
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 3 days ago
-
- 5 days ago