Pathan 15 ball fifty
WATCH: इरफान पठान ने दिया करिश्मे को अंज़ाम, 19 गेंदों में 65 रन बनाकर दिलाई टीम को जीत
जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेले गए लेजेंड्स लीग क्रिकेट के पहले मैच में भीलवाड़ा किंग्स ने इंडिया कैपिटल्स को 3 विकेट से हराकर विजयी आगाज़ किया। किंग्स की इस जीत में उनके कप्तान इरफान पठान ने अहम भूमिका निभाई। पठान ने इंडिया कैपिटल्स के गेंदबाजों की कुटाई करते हुए 19 गेंदों में नाबाद 65 रनों की तूफानी पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिला दी।
इंडिया कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए थे। कैपिटल्स के लिए कप्तान गौतम गंभीर 35 गेंदों पर 63 रनों की तूफानी पारी खेली और वो अपनी टीम के लिए सर्वोच्च स्कोरर रहे। जब किंग्स की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो 14वें ओवर में 135 रन पर 5 विकेट गिर गए थे और ऐसा लग रहा था कि यहां सि किंग्स की हार पक्की है लेकिन इसके बाद अगले पांच ओवरों में इरफान पठान ने माहौल और जज्बात दोनों बदल दिए।
Related Cricket News on Pathan 15 ball fifty
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 22 hours ago