Perth pitch report: Cricket News & Match Updates
कैसी होगी पर्थ की पिच ? बातों-बातों में पिच क्यूरेटर ने दे डाली टीम इंडिया को वॉर्निंग
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के लिए भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच 22 नवंबर से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा लेकिन पहले टेस्ट मैच से पहले ही स्टेडियम के क्यूरेटर इसाक मैकडोनाल्ड ने भारतीय टीम को चेतावनी दे डाली है।
मैकडोनाल्ड ने पर्थ टेस्ट की पिच को लेकर भी खुलासा किया है और बताया है कि भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के पहले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट के लिए गेंदबाज़ी के अनुकूल पिच तैयार की जाएगी। ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बात करते हुए, मैकडोनाल्ड ने खुलासा किया कि वो एक मसालेदार पिच तैयार करेंगे जहां तेज़ गेंदबाज़ मैदान पर अपना अच्छा समय बिता सकेंगे। उनके अनुसार, पर्थ की सतह तेज़ गेंदबाज़ों को अच्छी गति और कैरी के साथ-साथ महत्वपूर्ण सीम मूवमेंट प्रदान करेगी। Read More...