Prashant kishor: Cricket News & Match Updates
VIDEO: 'अगले साल मैं धोनी से भी ज्यादा फेमस हो जाऊंगा', प्रशांत किशोर के दावे से फैंस में मची उथल-पुथल
बिहार में अपना खुद का राजनीतिक संगठन चलाने वाले राजनीतिक विश्लेषक और रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने एक ऐसा बयान दिया है जिसने उन्हें लाइमलाइट में ला खड़ा किया है। प्रशांत किशोर ने बुधवार को घोषणा की कि वो 2026 के राज्य विधानसभा चुनावों में अभिनेता से नेता बने विजय की तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) पार्टी के प्रचार का काम करेंगे।
प्रशांत किशोर ने महाबलीपुरम में TVK की पहली वर्षगांठ की बैठक के दौरान ये बड़ी घोषणा की। इस दौरान प्रशांत ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि वो तमिलनाडु में लोकप्रियता के मामले में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ देंगे। TVK कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए किशोर ने कहा, "एमएस धोनी के नाम पर बहुत चर्चा हो रही है। वो एकमात्र बिहारी हैं जो तमिलनाडु में मुझसे ज्यादा लोकप्रिय हैं। धोनी तमिलनाडु में प्रशांत किशोर से ज्यादा लोकप्रिय हैं, लेकिन कोई गलती न करें, अगले साल, जब मैं योगदान दूंगा और आपको (TVK कार्यकर्ताओं को) जीत दिलाने में मदद करूंगा, तो मैं लोकप्रियता में धोनी से आगे निकल जाऊंगा।" Read More...