Quinton de
कोहली-रबाडा में प्रतिस्पर्धा होना दर्शकों के लिए सही : डी कॉक
17 सितम्बर (CRICKETNMORE) भारत के साथ पहला टी-20 मैच बारिश की भेंट चढ़ जाने के बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान क्विंटन डी कॉक ने इस पर निराशा जाहिर करते हुए कहा है कि उनकी टीम टी-20 विश्व कप से पहले अधिक से अधिक मैच खेलना चाहती है। भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें अब बुधवार को यहां आईएस बिंद्रा स्टेडियम में होने वाले दूसरे टी-20 मैच में बढ़त लेने के इरादे से मैदान में उतरेंगी।
डी कॉक ने मैच की पूर्वसंध्या पर मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, "वाकई, यह थोड़ा नकारात्मक है। हम धर्मशाला में खेलना चाहते थे। टी-20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए हम अधिक से अधिक मैच खेलना चाहते हैं, ऐसे में मैच गंवा देना आदर्श स्थिति नहीं है। लेकिन जो भी आपके सामने हैं। अब यह दो मैचों की सीरीज है और यह काफी रोमांचक होने वाला है।"
Related Cricket News on Quinton de
-
IND vs SA: भारत- साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी-20 आज,जानिए संभावित प्लेइंग इलेवन
धर्मशाला, 15 सितम्बर | भारत तथा साउथ अफ्रीका के बीच होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच आज यहां के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत ने इससे ...