Rohit sharma wish fangirl happy birthday: Cricket News & Match Updates
WATCH: रोहित शर्मा ने बनाया फैनगर्ल का दिन, सड़क पर रुक कर बोला-'हैपी बर्थडे'
भारतीय वनडे और टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा इस समय ब्रेक का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ में भारत की कप्तानी की थी और टीम इंडिया को 2-0 से जीत दिलाई थी। टी-20 से संन्यास लेने की वजह से वो बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं और यही कारण है कि वो खाली समय का भरपूर आनंद उठा रहे हैं।
हाल ही में कप्तान रोहित को मुंबई की सड़कों पर अपनी लेम्बोर्गिनी कार चलाते हुए देखा गया। इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें हिटमैन कार के अंदर बैठे हुए एक प्यारी सी फैनगर्ल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए दिखाई दे रहे हैं। रोहित को सड़क पर पैपराज़ी घेर लेते हैं और तभी एक फैनगर्ल रोहित के पास जाती है और पैपराजी रोहित को बताते हैं कि इस लड़की का आज जन्मदिन है और तभी रोहित इस लड़की को जन्मदिन की शुभकामनाएं देकर उसका दिन बना देते हैं। Read More...
Related Cricket News for Rohit sharma wish fangirl happy birthday - Tesst
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 5 days ago