Shami hasin jahan news: Cricket News & Match Updates
'शमी ने मेरी बेटी के पासपोर्ट पर साइन नहीं किए और ना ही कैमरा और गिटार दिलाया' हसीन जहां ने शमी पर लगाए गंभीर आरोप
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी अपनी पत्नी हसीन जहां के चलते फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। शमी ने हाल ही में लंबे समय बाद अपनी बेटी आयरा से मुलाकात की और इसके बाद बाप-बेटी की जोड़ी ने एक साथ शॉपिंग भी की लेकिन अब हसीन जहां ने शमी पर आरोप लगाए हैं कि शमी ने उनकी बेटी के नए पासपोर्ट पर साइन नहीं किए और ना ही उसे कैमरा और गिटार दिलाया।
हसीन जहां ने आनंदबाजार डॉट कॉम से बोलते हुए कहा, "ये सिर्फ दिखावा है। मेरी बेटी का पासपोर्ट एक्सपायर हो चुका है। नए पासपोर्ट के लिए शमी के हस्ताक्षर की जरूरत है। इसलिए वो अपने पिता से मिलने गई थी, लेकिन शमी ने हस्ताक्षर नहीं किए। वो अपनी बेटी के साथ शॉपिंग मॉल गए थे। जिस कंपनी के लिए शमी विज्ञापन करते हैं, वो उसे वहां ले गए। मेरी बेटी ने उस दुकान से जूते और कपड़े खरीदे। शमी को वहां से कुछ भी खरीदने पर पैसे नहीं देने पड़ते। इसलिए उसे वहां ले जाया गया। मेरी बेटी को गिटार और कैमरा चाहिए था, उसने उसे वो सामान नहीं लेकर दिया।" Read More...