Sheffiel shield australia: Cricket News & Match Updates
फायर अलार्म से लाइव मैच में मच गई दहशत, ऑस्ट्रेलिया में 25 मिनट तक रुका रहा शेफ़ील्ड शील्ड का मैच
क्रिकेट के मैदान पर आपने अलग-अलग कारणों के चलते मैच रुकते हुए कई बार देखे होंगे लेकिन सोमवार को शेफ़ील्ड शील्ड का एक मैच बहुत ही अलग वजह के चलते 25 मिनट तक बाधित रहा। ये मैच तस्मानिया और न्यू साउथ वेल्स मैच के बीच खेला जा रहा था और तीसरे दिन का खेल सोमवार को फायर अलार्म के कारण बाधित हो गया। इस घटना ने क्रिकेट फैंस के होश उड़ा दिए क्योंकि इससे पहले उन्होंने ऐसी घटना पहले कभी नहीं देखी थी।
इसके बाद खेल को फिर से शुरू होने में 25 से 30 मिनट लगे और स्टंप्स तक तस्मानिया की टीम खेल पर हावी थी। ये घटना दिन के दूसरे सत्र के दौरान हुई, जब फायर अलार्म ने अफरा-तफरी मचा दी। इस अलार्म की गूंज ब्लंडस्टोन एरिना के स्टैंड्स तक सुनाई दी। उस समय गेंदबाज़ गेंद डालने की तैयारी कर रहा था, लेकिन खेल को रोकना पड़ा, क्योंकि अंपायरों ने खिलाड़ियों को स्टैंड्स छोड़कर पिच के बीच में जाने के लिए कहा। Read More...
Related Cricket News for Sheffiel shield australia - Tesst
VIDEO: 40 साल के पीटर सिड्डल ने मारा गगनचुंबी छक्का, कंस्ट्रक्शन साइट पर जाकर गिरी बॉल
Cricket Special Today
-
- 06 Oct 2026 10:40
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago
-
- 3 days ago