Shi
हार्दिक पांड्या के टीम में नहीं होने से शिखर धवन ने कही चौंकाने वाली बात, टीम का संतुलन बिगड़ा
17 जनवरी। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने माना है कि प्रतिबंधित हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या के न होने से टीम का संतुलन बिगड़ा है। धवन ने गुरुवार को कहा है कि उनके न होने से टीम पांचवें गेंदबाज के समस्या से जूझ रही है।
भारत और आस्ट्रेलिया की बीच इस समय तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही जिसमें दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला शुक्रवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर खेला जाएगा।
दूसरे वनडे में टीम ने खलील अहमद के स्थान पर मोहम्मद सिराज को मौका दिया था।
मैच की पूर्वसंध्या पर संवाददाता सम्मेलन में धवन ने कहा, "हार्दिक के टीम में होने से जो संतुलन मिलता है वो काफी अहम होता है। केदार जाधव भी जब खेलते हैं तो हमारे पास ऑफ स्पिनर का विकल्प होता है जो हमारे लिए फायदेमंद होता है। मैं कहूंगा कि वो हमारे लिए काफी अहम हैं क्योंकि वह जब भी आते हैं विकेट लेते हैं। उन्होंने कई बार बड़ी साझेदारियां तोड़ी हैं। टेस्ट और वनडे में हरफनमौला खिलाड़ी का होना बराबरी की अहमियत रखता है।"
पांड्या को टीवी शो 'कॉफी विद करण' में महिलाओं के खिलाफ दिए गए विवादास्पद बयान के बाद प्रतिबंधित कर दिया गया है और उनके खिलाफ जांच भी की जाएगी।
सिराज और खलील के बारे में धवन ने कहा कि यह दोनों युवा खिलाड़ी हैं और समय के साथ परिपक्व हो जाएंगे।
सलामी बल्लेबाज ने कहा, "उनकी गेंदबाजी को लेकर चिंता नहीं है। वह अभी आए हैं और युवा हैं। हम उनका साथ देंगे। जब वह अच्छी टीम के साथ खेलेंगे तो इसी तरह वह सीखेंगे।"
उन्होंने कहा, "अगर वह रन के लिए जाते हैं तो वहां उन्हें अपने आप को सुधारना होगा और अपने खेल के बारे में सोचना होगा। इसी तरह वह और परिपक्व बनेंगे। उन्हें यहां मौके मिल रहे हैं यह उनके लिए अच्छी बात है।"
धवन ने उम्मीद है कि टीम सीरीज अपने नाम करेगी और आस्ट्रेलियाई जमीन पर पहली द्विपक्षीय सीरीज अपने नाम करेगी। भारत ने टेस्ट सीरीज में भी 2-1 से जीत हासिल की थी।
उन्होंने कहा, "सीरीज जीतना हमारे लिए बड़ी बात है। अगर हम कल जीतते हैं तो हमारे लिए टेस्ट और यह सीरीज जीतना बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। हमें इसकी अहमियत समझते हैं और इसे लंबे समय तक याद रखेंगे।"
बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा, "पिछले मैच में टीम का प्रदर्शन देख काफी अच्छा लगा। खासकर धोनी ने जिस तरह से दोनों मैचों में बल्लेबाजी की। हम इस बात से खुश हैं कि धोनी अपनी लय में दोबारा आ रहे हैं क्योंकि उनके जैसा खिलाड़ी दूसरे छोर पर खड़े बल्लेबाज को काफी आत्मविश्वास देता है।"
Related Cricket News on Shi
-
धवन और रोहित शर्मा ने बनाया रिकॉर्ड, सचिन- गांगुली के बाद ऐसा कारनामा करने वाले दूसरे भारतीय ओपनर…
15 जनवरी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया के द्वारा दिए गए 299 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत औसत रही और शिखर धवन 28 गेंद पर 32 रन ...
-
सिडनी वनडे में धवन 0 पर हुए आउट, इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली दफा उनके साथ हुआ ऐसा अनचाहा…
12 जनवरी। ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिए गए 289 रन का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही है और भारत के दिग्गज ओपनर शिखर धवन बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए हैं। शिखर ...
-
WATCH सिडनी में फील्डिंग करते वक्त शिखर धवन ने फिर से भांगड़ा कर जीता फैन्स का दिल, देखिए
12 जनवरी। सिडनी में पहले वनडे में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उस्मान ख्वाजा और शॉन मार्श ने अर्धशतकीय पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया की पारी को 200 ...
-
मेलबर्न में टीम इंडिया के होटल में देखे गए शिखर धवन, बीसीसीआई ले सकती है वापसी को लेकर…
21 दिसंबर। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच मेलबर्न में 26 दिसंबर को खेला जाएगा। उससे पहले भारतीय टीम मेलबर्न पहुंच गई है। भारतीय टीम मेलबर्न टेस्ट में अपनी ओपनिंग जोड़ी को लेकर कुछ ...
-
इस खिलाड़ी को 5 छक्के मारने के बाद IPL ऑक्शन में मिले 5 करोड़, विराट कोहली ने अपनी…
मुंबई के ऑलराउंडर शिवम दुबे को आईपीएल 2019 के ऑक्शन में सबसे ज्यादा कीमत पाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शुमार हो गए हैं। पहली बार आईपीएल में चुने गए शिवम को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ...
-
Happy Birthday: टीम इंडिया के गब्बर शिखर धवन के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में हैं 5 बड़े रिकॉर्ड, देखें
टीम इंडिया के गब्बर यानी शिखर धवन आज अपना 33वाँ जन्मदिन मना रहे हैं। लिमिटेड ओवर क्रिकेट में पिछले कई सालों में टीम इंडिया को मिली कामयाबी में धवन ने अहम रोल निभाया है। आइए ...
-
आईपीएल में अब इस टीम के लिए खेलेंगे शिखर धवन, 11 साल बाद हुई वापसी
नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (CRICKETNMORE)| भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) पदार्पण के 11 साल बाद एक बार फिर दिल्ली डेयरडेविल्स में खेलते दिखेंगे। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, ...
Cricket Special Today
-
- 21 May 2026 01:42