South africa tour india
दुसरे एकदिवसीय मैच मैं भी जीत की लय बरक़रार रखना चाहेगा भारत
सेंचुरियन, 3 फरवरी | पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को मात देने के बाद भारत की नजरें रविवार को होने वाले दूसरे वनडे मैच में उसे लगातार दूसरी हार देकर अपने विजयी क्रम को बरकरार रखने और मेजबानों को बैकफुट पर धकलने पर होगी।
सीरीज से पहले मेजबानों को अब्राहम डिविलियर्स के चोटिल हो जाने से झटका लगा था और अब दूसरे मैच से पहले कप्तान फुफ डु प्लेसिस के सीरीज से बाहर होने के कारण वह और परेशानी में आ गई है। डु प्लेसिस ने पहले वनडे में शतक जड़ा था। उन्हें चोट से उबरने में तीन से छह सप्ताह का समय लग सकता है। उनके स्थान पर फरहान बेहरदीन और डिविलियर्स के स्थान पर हेईनरिक क्लासेन को टीम में जगह मिली है। दूसरे मैच में भारत जीत हासिल करते हुए 2-0 की बढ़त लेना चाहेगा।
पहले मैच में भारत के कप्तान विराट कोहली ने वनडे में अपना 33वां शतक जड़ा था और उनका साथ अजिंक्य रहाणे ने बखूबी दिया था। इन दोनों के अलावा कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने मेजबानों को 50 ओवरों में 269 रनों पर आठ विकेट पर सीमित कर दिया था।
पहले मैच में भारत के शीर्ष क्रम ने अच्छी बल्लेबाजी की थी। उनसे एक बार फिर उसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं गेंदबाजी में कुलदीप और चहल ने आपस में पांच विकेट बांटे थे, लेकिन भुवनेश्वर और जसप्रीत बुमराह ने भी शानदार गेंदबाजी की थी। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS
Related Cricket News on South africa tour india
-
गेंदबाजों की बदौलत वांडर्स में अजेय रहा भारत
जोहान्सबर्ग, 27 जनवरी (Cricketnmore) । मौजूदा भारतीय क्रिकेट टीम का तेज गेंदबाजी आक्रमण पिछली भारतीय टीमों से कहीं बेहतर है। इस बात को एक बार फिर कोहली की सेना ने साबित किया। अपने तेज गेंदबाजों के ...
-
क्या भारत की टीम जीत सकती है तीसरा टेस्ट?
जोहान्सबर्ग, 26 जनवरी | भारत ने वंडर्स स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार का खेल खत्म होने तक एक विकेट के नुकसान पर 49 रन बनाए हैं। दक्षिण ...
-
सेंचुरियन टेस्ट: भारत- साउथ अफ्रीका पहले दिन के खेल की तस्वीरें
Jan.13 (CRICKETNMORE) - सेंचुरियन टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीकी टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट पर 269 रन बना लिए हैं। साउथ अफ्रीका के तरफ से इस समय मैदान पर ...
-
अफ्रीका सीरीज में इंडिया के वापसी की संभावना सिर्फ 30 प्रतिशत - सहवाग
12 जनवरी, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। केपटाउन में मिली हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम दूसरे टेस्ट मैच से मजबूत से वापसी के इरादे से उतरेगी। लेकिन पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि तीन मैचों ...
-
दूसरे टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीकी टीम की घोषणा
सेंचुरियन, 10 जनवरी | भारत के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम में 21 वर्षीय नए खिलाड़ी लुंगी नगीदी और तेज गेंदबाज डुआने ओलिवर को शामिल किया गया है। ...
Cricket Special Today
-
- 16 May 2026 01:08