South india
यू-19 टेस्ट : मनीशी के पंजे ने दक्षिण अफ्रीका को 152 पर समेटा
तिरुवनंतपुरम, 26 फरवरी - इंडिया अंडर-19 टीम ने बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज मनीशी (58-5) के पंजे के दम पर चार दिवसीय टेस्ट मैच के पहले दिन मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 टीम को पहली पारी में 152 रनों पर ही ढेर कर दिया। दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया अंडर-19 टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 112 रन बना लिए हैं।
स्टम्प्स तक यशस्वी जायसवाल 81 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने अभी तक 109 गेंदों का सामना किया है और 11 चौके लगाए हैं।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 टीम के तीन बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े में पहुंच सके। इनमें से ब्रयसे पारसंस ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए तो वहीं रुआन टेरब्लांके ने 51 रन बनाए।
पारसंस ने 76 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और पांच छक्के लगाए। वहीं टेरब्लांके ने 130 गेंदों का सामना किया और पांच चौके तथा एक छक्का लगाया। इन दोनों के अलावा थामसांका खुमालो ने 13 रन बनाए।
भारत के लिए मनीशी के अलावा ऋतिक शौकीन ने दो विकेट चटकाए जबकि तीन बल्लेबाज रन आउट हुए।
अपनी पहली पारी खेलने उतरी भारत अंडर-19 टीम ने 10 के कुल स्कोर पर ही दिव्यांश सक्सेना (2) का विकेट खो दिया था। इसके बाद जायसवाल और वत्सल शर्मा (25) ने टीम को संभालते हुए टीम का स्कोर 112 तक पहुंचाया। यहां वत्सल आउट हो गए और इसी के साथ दिन का खेल समाप्ति की घोषणा कर दी गई।
आईएएनएस
Related Cricket News on South india
-
प्रीव्यू: सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी मैदान पर आज भारतीय टीम
सेंचुरियन, 21 फरवरी | विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम बुधवार को तीन मैचों की टी-20 सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट पार्क में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा ...
-
डुप्लेसिस की जगह दो मैच खेले युवा को दी साउथ अफ्रीका की बागडोर
सेंचुरियन (CRICKETNMORE)। साउथ अफ्रीकी कप्तान फाफ डू प्लेसी अंगुली में चोट के कारण वनडे और टी- 20 सीरीज से बाहर गए हैं। ऐसे में साउथ अफ्रीकी टीम ने फाफ डू प्लेसी की जगह वनडे सीरीज के ...
-
दुसरे एकदिवसीय मैच मैं भी जीत की लय बरक़रार रखना चाहेगा भारत
सेंचुरियन, 3 फरवरी | पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को मात देने के बाद भारत की नजरें रविवार को होने वाले दूसरे वनडे मैच में उसे लगातार दूसरी हार देकर अपने विजयी क्रम को बरकरार ...
-
गेंदबाजों की बदौलत वांडर्स में अजेय रहा भारत
जोहान्सबर्ग, 27 जनवरी (Cricketnmore) । मौजूदा भारतीय क्रिकेट टीम का तेज गेंदबाजी आक्रमण पिछली भारतीय टीमों से कहीं बेहतर है। इस बात को एक बार फिर कोहली की सेना ने साबित किया। अपने तेज गेंदबाजों के ...
-
क्या भारत की टीम जीत सकती है तीसरा टेस्ट?
जोहान्सबर्ग, 26 जनवरी | भारत ने वंडर्स स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार का खेल खत्म होने तक एक विकेट के नुकसान पर 49 रन बनाए हैं। दक्षिण ...
-
सेंचुरियन टेस्ट: भारत- साउथ अफ्रीका पहले दिन के खेल की तस्वीरें
Jan.13 (CRICKETNMORE) - सेंचुरियन टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीकी टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट पर 269 रन बना लिए हैं। साउथ अफ्रीका के तरफ से इस समय मैदान पर ...
-
अफ्रीका सीरीज में इंडिया के वापसी की संभावना सिर्फ 30 प्रतिशत - सहवाग
12 जनवरी, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। केपटाउन में मिली हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम दूसरे टेस्ट मैच से मजबूत से वापसी के इरादे से उतरेगी। लेकिन पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि तीन मैचों ...
-
दूसरे टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीकी टीम की घोषणा
सेंचुरियन, 10 जनवरी | भारत के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम में 21 वर्षीय नए खिलाड़ी लुंगी नगीदी और तेज गेंदबाज डुआने ओलिवर को शामिल किया गया है। ...
Cricket Special Today
-
- 21 May 2026 01:42