Starc vs yashasvi: Cricket News & Match Updates
VIDEO: पहले स्टार्क और फिर जायसवाल ने स्विच की बेल्स, स्टार्क के Superstition वाले सवाल पर दिया यशस्वी ने तगड़ा जवाब
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 'बेल स्विचिंग' की कई घटनाएं देखने को मिली हैं। मोहम्मद सिराज और मिचेल स्टार्क ने पहले भी ऐसा किया और बाद में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में बॉक्सिंग डे टेस्ट के 5वें दिन एक बार फिर ये नज़ारा देखने को मिला। स्टार्क ने लंच से ठीक पहले विराट कोहली को आउट करके ऑस्ट्रेलिया को मैच में आगे कर दिया, लेकिन लंच के बाद युवा यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत अच्छी लय में दिखे।
विकेट की उम्मीद में साझेदारी तोड़ने के लिए स्टार्क को अपने स्पेल के दौरान बेल्स बदलते देखा गया। दिलचस्प बात ये है कि जायसवाल ने स्टार्क को माइंड गेम खेलते हुए देखा और एक बार फिर बेल्स बदल दीं। इसके बाद पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क दोनों मुस्कुराते हुए देखे गए। बाद में, स्टार्क ने बेल्स बदलने के बारे में जायसवाल से बातचीत भी की। Read More...