Sussex
Advertisement
राशिद खान सनराइजर्स हैदराबाद के IPL 2020 के बाहर होने के बाद इस टीम में हुए शामिल,बोले मैं तैयार हूं
By
IANS News
November 10, 2020 • 14:08 PM View: 3144
इंग्लैंड के क्रिकेट क्लब ससेक्स ने टी-20 ब्लास्ट के अगले सीजन के लिए अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान को अपनी टीम में शामिल किया है। टी-20 में विश्व के नंबर-1 गेंदबाज राशिद ने हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ आईपीएल-13 का समापन किया है। आईपीएल में उन्होंने 16 मैचों में 20 विकेट लिए थे।
राशिद ने कहा, "मैं 2021 ब्लास्ट में ससेक्स के साथ दोबारा खेलने को तैयार हूं। मैं 2018 से जब से यहां आया हूं तब से यह मेरे लिए दूसरे घर के जैसा रहा है। मैं 2021 में दोबारा टीम के साथ खेलने को तैयार हूं और उम्मीद करता हूं कि हम अपने वफादार समर्थकों के सामने जल्दी खेलेंगे।"
Advertisement
Related Cricket News on Sussex
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 16 May 2026 01:08
Advertisement