Tanzid hasan
VIDEO: मिचेल स्टार्क ने डाली तूफानी गेंद, तंजिद हसन के उड़ गए होश
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के 44वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और तेज़ गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क ने अपने कप्तान के इस फैसले को सही साबित करते हुए पहले ही ओवर में ऑस्ट्रेलिया को विकेट दिला दिया। मिचेल स्टार्क ने सनसनीखेज शुरूआत करते हुए पहले ओवर की तीसरी ही गेंद पर सलामी बल्लेबाज तनजीद हसन तमीम को शून्य पर आउट कर दिया।
स्टार्क ने लगातार दो डॉट बॉल फेंकने के बाद, आउट-स्विंगर से तनजीद को चौंकाया। स्टार्क की इस गेंद में इतनी रफ्तार थी कि गेंद उनके बल्ले से लगने के बाद खुद ही स्टंप्स में जा घुसी और बांग्लादेशी बल्लेबाज़ बोल्ड हो गया। अभी तक टी-20 वर्ल्ड कप में तनजीद का प्रदर्शन काफी खराब रहा है और वो टूर्नामेंट में लगातार दूसरी बार शून्य पर आउट हुए। स्टार्क की इस शानदार गेंद का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
Related Cricket News on Tanzid hasan
-
T20 WC 2024: बाल-बाल बचे तंजीद हसन, किंग्मा की खतरनाक बाउंसर के बाद गेंद उनके हेलमेट में जा…
बांग्लादेश के तंजीद हसन को नीदरलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान उस समय बाल-बाल बचे जब डच गेंदबाज विवियन किंग्मा का बाउंसर उनके हेलमेट की ग्रिल में फंस गया। ...
-
4th T20I: शाकिब- मुस्तफिजुर ने की गजब की गेंदबाजी, बांग्लादेश ने रोमांचक मैच में ज़िम्बाब्वे को 5 रन…
बांग्लादेश ने 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के चौथे मैच में ज़िम्बाब्वे को शाकिब अल हसन और मुस्तफिजुर रहमान की शानदार गेंदबाजी के दम पर 5 रन से हरा दिया। ...
-
1st T20I: तस्कीन और सैफुद्दीन ने गेंदबाजी में काटा गदर, बांग्लादेश ने ज़िम्बाब्वे को 8 विकेट से रौंदा
बांग्लादेश ने 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के पहले मैच में ज़िम्बाब्वे को 8 विकेट से रौंद दिया। ...
-
World Cup 2023: मदुशंका की रफ्तार के आगे लिटन ने टेके घुटने, इस तरह खोया अपना विकेट, देखें…
दिलशान मदुशंका ने शानदार गेंद डालते हुए खतरनाक दिख रहे लिटन दास को एलबीडबल्यू आउट कर दिया। ...
-
World Cup 2023: यानसेन ने किया कमाल, लगातार 2 गेंदों में 2 विकेट लेकर बांग्लादेश को बैकफुट पर…
वर्ल्ड कप 2023 के 23वें मैच में साउथ अफ्रीका के मार्को यानसेन ने लगातार 2 गेंदों में 2 विकेट लेकर बांग्लादेश को तगड़े झटके दे दिए। ...
-
World Cup 2023: इंग्लैंड की जीत में चमके टॉप्ले और मोईन अली, वार्म अप मैच में बांग्लादेश को…
वर्ल्ड कप 2023 के छठे वार्म अप मैच में इंग्लैंड ने बांग्लादेश को 4 विकेट से हरा दिया। ...
-
World Cup 2023: तंज़ीद हसन-मिराज ने जड़े अर्धशतक, बांग्लादेश ने पहले वार्म अप मैच में श्रीलंका को 7…
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के पहले वार्म अप मैच में बांग्लादेश ने श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया। ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51
-
- 06 Apr 2026 08:41