Test century
SA vs IND : बॉक्सिंग डे का पहला दिन केएल राहुल के नाम, भारत का स्कोर 273/3
सेंचुरियन में खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट में रविवार के दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 90 ओवरों में तीन विकेट गंवाकर 272 रन बना लिए हैं। पहले दिन भारत की ओर से केएल राहुल ने शानदार शतक लगाया। राहुल (122) और अजिंक्य रहाणे (40) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। वहीं, अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने तीनों महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए।
आखिरी सेशन की शुरुआत कप्तान विराट कोहली ने केशव महाराज की गेंद पर शॉट लगाकर की। वहीं, दूसरे छोर पर कगिसो रबाडा ने कोहली और राहुल को थोड़ा परेशान किया, लेकिन राहुल महाराज की गेंद पर मिड-विकेट पर चौके और फिर लॉन्ग-ऑन पर छक्के की मदद से 90 के स्कोर पर पहुंच गए।
Related Cricket News on Test century
-
AUS vs IND: अजिंक्य रहाणे ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, 1 शतक से हासिल की 4 बड़ी उपलब्धियां
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न के मैदान पर चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 82 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। दूसरे दिन का खेल खत्म ...
Cricket Special Today
-
- 16 May 2026 01:08