Third umpire controversial decisions: Cricket News & Match Updates
WATCH: WI vs AUS मैच में थर्ड अंपायर ने कर दी हद, 1-2 नहीं 5 फैसलों पर उठ रहे हैं सवाल
वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच बारबाडोस में खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच फिलहाल रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है, जहां से कोई भी टीम मैच जीत सकती है। हालांकि, अभी तक हुए दो दिन के खेल में अंपायरिंग को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। दो दिन के खेल में ही थर्ड अंपायर ने कई विवादास्पद फैसले दिए जिसके चलते वेस्टइंडीज के फैंस काफी नाखुश हैं।
इस मैच में थर्ड अंपायरिंग कर रहे एड्रियन होल्डस्टॉक सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। उन्होंने पांच बेहद विवादास्पद डीआरएस फैसले दिए, जिनमें से चार वेस्टइंडीज के खिलाफ गए, जिससे खिलाड़ियों में नाराजगी देखने को मिली। पहला संदिग्ध पल पहले दिन आया, जब ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड शमर जोसेफ की गेंद पर निक कर बैठे और वेस्टइंडीज के फील्डर शाई होप ने साफ तौर पर स्लिप पर लो कैच लपका। हालांकि, थर्ड अंपायर ने इसे नॉट आउट करार दे दिया क्योंकि उन्हें लगा कि गेंद कैच होने से पहले जमीन को छू गई थी। Read More...
Related Cricket News for Third umpire controversial decisions - Tesst
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago