Travis head record against india: Cricket News & Match Updates
गाबा टेस्ट के दूसरे ही दिन तय हो गई टीम इंडिया की हार, नहीं यकीन तो देख लीजिए ये आंकड़ा
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रैविस हेड मौजूदा बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय टीम के लिए लगातार सिरदर्द बने हुए हैं। उन्होंने पहले टेस्ट की दूसरी पारी में 89 रन बनाए और फिर एडिलेड में 140 रनों की बेखौफ पारी खेलकर भारत की हार में अहम भूमिका निभाई। अब उन्होंने तीसरे टेस्ट में भी शतक जड़कर भारतीय टीम को बैकफुट पर धकेल दिया है।
हेड ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज़ में लगातार दूसरा और भारत के खिलाफ तीसरा शतक जड़कर अपनी टीम को मज़बूत स्थिति में पहुंचा दिया है। हेड का ये नौवां टेस्ट शतक था, जो उन्होंने 115 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से बनाया। इस प्रारूप में उनके करियर के तीन शतक भारत के खिलाफ़ आखिरी चार टेस्ट में आए है। उनका पहला शतक जून 2023 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में था, जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को खिताब जीतने में मदद करने के लिए 163 रन बनाए थे। Read More...