When canada
टी20 विश्व कप के न्यूजीलैंड बनाम कनाडा मुकाबले पर मैच फिक्सिंग के आरोप, आईसीसी ने शुरू की जांच: रिपोर्ट
'ईएसपीएन क्रिकइंफो' की खबर के अनुसार, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की भ्रष्टाचार-रोधी इकाई (एसीयू) ने हाल ही में प्रसारित एक डॉक्यूमेंट्री में किए गए दावों के बाद क्रिकेट कनाडा के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। 17 फरवरी को खेले गए कनाडा-न्यूजीलैंड मैच पर इस जांच का मुख्य फोकस बताया जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद कनाडा ने 4 विकेट खोकर 173 रन बनाए थे। हालांकि, न्यूजीलैंड ने सिर्फ 15.1 ओवर में आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया था और 8 विकेट से जीत हासिल करके सुपर-8 राउंड के लिए क्वालीफाई कर लिया था। ग्लेन फिलिप्स 39 गेंदों पर 59 रन बनाकर नाबाद रहे थे, जबकि रचिन रवींद्र ने 36 गेंदों पर नाबाद 76 रन बनाए थे।
रिपोर्ट में कहा गया है कि एसीयू क्रिकेट कनाडा से जुड़े कई आरोपों की जांच कर रही है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट दोनों से जुड़ी दो सक्रिय जांचें शामिल हैं। ये आरोप 'करप्शन, क्राइम एंड क्रिकेट' नाम की 43 मिनट की डॉक्यूमेंट्री में उजागर किए गए थे। इस डॉक्यूमेंट्री को कनाडा के खोजी कार्यक्रम 'द फिफ्थ एस्टेट' ने बनाया था और सीबीसी पर प्रसारित किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म में कनाडा क्रिकेट के भीतर भ्रष्टाचार, कुप्रबंधन और अन्य अनियमितताओं के दावों का विस्तार से वर्णन किया गया है।
Related Cricket News on When canada
-
न्यूजीलैंड ने गिफ्ट में दे दिया 'World Cup', भारत की जीत को पचा नहीं पा रहे मोहम्मद आमिर
T20 World Cup Cricket Match: टी20 विश्व कप 2026 में भारत की जीत को पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने न्यूजीलैंड द्वारा दिया गया गिफ्ट बताया है और कीवी टीम की रणनीति पर ...
-
कनाडा को भारत में टी20 वर्ल्ड कप खेलते देखकर बहुत खुशी हुई: पीएम मोदी
Canada PM Mark Carney Joint: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके कनाडाई समकक्ष मार्क कार्नी ने सोमवार को भारत-कनाडा सीईओ फोरम में हिस्सा लिया, जहां प्रधानमंत्री ने क्रिकेट और दोनों देशों के रिश्तों के बीच समानताएं ...
-
'अपनी टीम पर ध्यान दो', भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचते ही फैंस ने पाकिस्तानी मोहम्मद आमिर को…
T20 World Cup Cricket Match: भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ ...
-
टी20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान की हार से मिली निराशा को वसीम अकरम नहीं छुपा पाए
T20 World Cup Cricket Match: टी20 विश्व कप 2026 में बुधवार को खेले गए मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका को हार का सामना करना पड़ा। हार के साथ ही श्रीलंका विश्व कप से बाहर ...
-
'मुझे क्या बना दिया है, अल्लाह माफ करे', मोहम्मद आमिर को ऐसा क्यों कहना पड़ा?
T20 World Cup Cricket Match: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद टीम इंडिया ...
-
भारतीय टीम मुझे गलत साबित करे तो अच्छा होगा: मोहम्मद आमिर
T20 World Cup Cricket Match: टी20 विश्व कप की शुरुआत से ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर भारतीय टीम के खिलाफ नकारात्मक बयानों की वजह से चर्चा में रहे हैं। अभिषेक ...
-
T20 World Cup 2026: इब्राहिम जादरान-मोहम्मद नबी ने मचाया कहर, अफगानिस्तान ने दर्ज की 82 रन की दमदार…
Afghanistan vs Canada: इब्राहिम जादारन (Ibrahim Zadran) की तूफानी पारी और मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) की गेंदबाजी के दम पर अफगानिस्तान ने गुरूवार (19 फरवरी) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड ...
-
कनाडा के पूर्व कप्तान नवनीत धालीवाल ने किया संन्यास का ऐलान, अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेंगे आखिरी मैच
New Zealand VS Canada: कनाडा क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान नवनीत धालीवाल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। टी20 विश्व कप में 19 फरवरी को अफगानिस्तान के खिलाफ चेन्नई में होने ...
-
टी20 वर्ल्ड कप: महज 19 साल की उम्र में भारतीय मूल के खिलाड़ी ने शतक जड़कर रचा इतिहास
New Zealand VS Canada: भारतीय मूल के युवराज सामरा टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। कनाडा की ओर से खेलते हुए युवराज ने यह कारनामा महज 19 साल ...
-
4 चौके, 6 छक्के और 76 रन! Glenn Phillips ने रचा इतिहास, Colin Munro के बड़े रिकॉर्ड की…
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज़ ग्लेन फिलिप्स ने कनाडा के सामने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में 36 गेंदों पर 76 रनों की तूफानी पारी खेली। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से ...
-
जब से कनाडा ने वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया, तब से मैं इस पल को महसूस कर…
New Zealand VS Canada: महज 19 वर्षीय युवराज समारा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 31वें मुकाबले में 110 रन की पारी खेलकर खेल के सबसे बड़े मंच पर अपनी ...
-
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज Lockie Ferguson T20 वर्ल्ड कप बीच में छोड़कर लौटेंगे न्यूजीलैंड, वजह खुश करने वाली
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन (Lockie Ferguson) मंगलवार (17 फरवरी) को कनाडा के खिलाफ होने वाले न्यूजीलैंड के आखिरी ग्रुप मैच से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने रविवार (15 फरवरी) को इसकी ...
-
Junaid Siddique ने पंजा चटकाकर T20 World Cup में UAE के लिए रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने…
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यूएई के तेज़ गेंदबाज़ जुनैद सिद्दीकी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट झटककर नया कीर्तिमान रच दिया। वह टी20 वर्ल्ड कप में यूएई की ओर से ये कारनामा ...
-
WATCH: कनाडा के खिलाड़ी की कमाल फील्डिंग, Aiden Markram की बाउंड्री पार जा रही गेंद को कैच में…
South Africa vs Canada: साउथ अफ्रीका के कप्तान और स्टार बल्लेबाज एडेन मार्करम (Aiden Markram) ने सोमवार (9 फरवरी) को कनाडा के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी टीम के पहले मैच में 32 ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51