When delhi capitals
IPL 2019: दिल्ली कैपिटल्स ने सौरव गांगुली को सलाहकर बनाया
नई दिल्ली, 14 मार्च | दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन के लिए गुरुवार को भारत के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली को टीम का सलाहकार नियुक्त किया है।
गांगुली एक सलाहकार के रूप में टीम के मुख्य कोच रिकी पॉटिंग के साथ काम करेंगे और दिल्ली को टूर्नामेंट का खिताब दिलाने में मदद करेंगे।
इस मौका पर 46 वर्षीय गांगुली ने कहा, "मैं दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़कर बहुत खुश हूं। मैं कई वर्षो से जिंदल और जेएसडब्ल्यू ग्रुप को जानता हूं और उनसे जुड़कर उत्साहित हूं।"
गांगुली ने कहा, "मैं खिलाड़ियों और स्पोर्ट स्टाफ के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं।" श्रेयस अय्यर की कप्तानी में दिल्ली अपना पहला मैच 24 मार्च को मुंबई के खिलाफ खेलेगी।
Related Cricket News on When delhi capitals
-
अमित मिश्रा बोले,IPL 2019 में ये खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स की कामयाबी में निभाएगा अहम रोल
6 मार्च,(CRICKETNMORE)। दुनिया की सबसे बड़ी टी-20 लीग आईपीएल के 12वें सीजन की शुरूआत 23 मार्च से होने वाली है। इस सीजन के लिए दिल्ली की टीम नए नाम दिल्ली कैपिटल्स के साथ उतरेगी। टीम ...
-
आईपीएल 2019 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने नई जर्सी किया लांच, देखिए कैसी है?
23 फरवरी। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम दिल्ली कैपिटल्स ने लीग के 12वें संस्करण के शुरू होने से पहले शनिवार को अपनी नई आधिकारिक जर्सी लांच की। टीम की नई जर्सी लाल और नीले ...
-
दिल्ली कैपिटल्स के लिए IPL 2019 खेलने को लेकर शिखर धवन ने दिया बड़ा बयान
18 फरवरी,(CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन आईपीएल 2019 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले वह 2008 में दिल्ली की टीम का हिस्सा थे। उस सीजन में धवन ने ...
-
आईपीएल ऑक्शन 2019 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस खिलाड़ी को खरीदने पर लगा सकती है पैसा, जानिए
18 दिसंबर। आईपीएल ऑक्शन 2019 का आगाज जयपुर में कुछ ही समय में होने वाला है। सभी फ्रेंचाइजी अपनी रणनीति को लेकर ऑक्शन हॉल में पहुंच रही है। PL 2019 Auction: इन 9 खिलाड़ियों का बेस ...