World cup
वर्ल्ड कप 2019 में अफगानिस्तान की टीम पलट सकती है बाजी, जानिए मजबूत, कमजोर पक्ष और एक्स फैक्टर
25 मई। अफगानिस्तान ने 2015 में पहली बार विश्व कप में कदम रखा था। तब यह टीम बेहद कमजोर थी और ग्रुप दौर से ही बाहर हो गई थी। उसके लिए यह विश्व कप अंतर्राष्ट्रीय स्तर का अनुभव लेने मात्र टूर्नामेंट के अलावा कुछ न था। न अफगानिस्तान किसी के लिए खतरा थी न ही यह टीम खुद जीत को बारे में सोच सकती थी।
चार साल बाद इंग्लैंड एंड वेल्स में विश्व कप का 12वां संस्करण 30 मई से शुरू हो रहा है और अफगानिस्तान के खेल में सुधार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दिग्गज टीमें भी इस टीम से डरी हुई हैं। चार साल में अफगानिस्तान ने अपने आप को बदल डाला और एक ऐसी टीम के तौर पर विश्व कप में जा रही है जो किसी भी टीम को मात दे सकती है।
इसकी बानगी उसने शुक्रवार को पाकिस्तान को अभ्यास मैच में मात दे दी है। अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को अभ्यास मैच में तीन विकेट से हरा दिया। शुरुआत में ही इस टीम ने दूसरी टीमों को चेता दिया है।
चार साल पहले इस टीम की न बल्लेबाजी चर्चा में थी न गेंदबाजी, लेकिन अब गेंदबाजी के लिहाज से यह टीम खतरनाक टीमों में गिनी जा रही है जो किसी भी मजबूत बल्लेबाजी क्रम को कम स्कोर पर रोक सकती है और ताश के पत्तों की तरह ढह भी सकती है।
इसमें अहम भूमिका उसके स्पिन गेंदबाजों की नहीं हैं। इसमें राशिद खान, मोहम्मद नबी और मुजीब उर रहमान का बड़ा हाथ है। राशिद का इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2017 में सफल होना उन्हें विश्व पटल पर पहचान दिला गया था, लेकिन अफगानिस्तान की सफलता और क्रिकेट में आए दिन नए पड़ाव पार करने की कहानी भारत में 2016 में खेले गए टी-20 विश्व कप से शुरू हुई थी जहां इस टीम ने बाद में विजेता बनी वेस्टइंडीज को मात दी थी। उस दिन का दिन है, इस टीम ने अपने खेल में सितारे ही जड़े हैं।
इस टीम का ताकत सही मायनों में गेंदबाजी है। दुबई में खेले गए एशिया कप में भी देखा गया था कि अफगानिस्तान ने पाकिस्तान, भारत जैसी टीमों को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया था। भारत के साथ तो उसने आखिरी समय में मुकाबला टाई करा दिया था।
राशिद उसके गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करते हैं। यह गेंदबाज दुनिया भर की टी-20 लीगों में दिग्गज बल्लेबाजों के नचा चुका है। कोहली ने भी हाल ही में माना था कि राशिद को खेलना आसान नहीं है क्योंकि वह बहुत तेजी से गेंद करते हैं और बल्लेबाज जब तक कुछ सोच पाता है गेंद बल्ले पर आ जाती हैे। राशिद इस विश्व कप में सभी टीमों के लिए चुनौती रहेंगे।
अफगानिस्तान के पास राशिद की तरह की एक और करिश्माई स्पिनर मुजीब के रुप में मौजूद है। मुजीब भी अपनी फिरकी से आईपीएल में कई बल्लेबाजों को नचा चुके हैं। अव्वल यह है कि इन्हें रास्ता दिखाने के लिए मोहम्मद नबी हैं जो अनुभव के भंडार हैं और 2015 विश्व कप में टीम की कप्तानी कर चुके हैं।
स्पिन के अलावा अफगानिस्तान के पास कुछ अच्छे तेज गेंदबाज भी हैं। इनमें दौलत जादरान, हामिद हसन और नव निुयक्त कप्तान गुलबजीन नैब हैं। इन सभी गेंदबाजों ने हमेशा किफयाती गेंदबाजी की है और यही इनक गेंदबाजी आक्रमण का खासियत है। तेज गेंदबाज रन बचाकर बल्लेबाजों पर दबाव बनाते हैं और स्पिनर इसका फायदा उठाते हैं।
Related Cricket News on World cup
-
Indian top-order cuts sorry figure in warm-up against NZ
May 25 (CRICKETNMORE) India's batsmen cut a sorry figure in overcast conditions in their first warm-up against New Zealand at the Kennington Oval on Saturday. Doing the pitch report, former South ...
-
साउथ अफ्रीका ने अभ्यास मैच में श्रीलंका को दी पटखनी, इन खिलाड़ियों ने किया कमाल
25 मई। दक्षिण अफ्रीका ने 30 मई से शुरू होने वाले विश्व कप से पहले यहां सोफिया गार्डन्स मैदान पर खेले गए अभ्यास मैच में श्रीलंका को 87 रनों से करारी शिकस्त दी। टॉस हारकर ...
-
महान बल्लेबाज एलन बॉर्डर ने किया ऐलान, वर्ल्ड कप में ये तीन दिग्गज अपनी कप्तानी से करेंगे कमाल
मेलबर्न, 25 मई | आस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज एलन बॉर्डर मानते हैं कि भारत के विराट कोहली, इंग्लैंड के ईयोन मोर्गन और आस्ट्रेलिया के एरोन फिंच पर 30 मई से इंग्लैंड एंड वेल्स में शुरू ...
-
न्यूजीलैंड के खिलाफ वार्म- अप मैच से विजय शंकर बाहर, ये बल्लेबाज करेंगे नंबर 4 पर बल्लेबाजी
25 मई। वर्ल्ड कप में अपने पहले वार्म अप मैच में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला। स्कोरकार्ड विजय शंकर चोटिल होने के कारण यह वार्म- अप मैच नहीं खेल रहे ...
-
वर्ल्ड कप से पहले तेंदुलकर ने अपने सबसे बड़े फैन सुधीर कुमार चौधरी को दिया दिल जीतने वाला…
25 मई। भारतीय टीम को 30 मई से इंग्लैंड एंड वेल्स में शुरू होने वाले विश्व कप के खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, लेकिन टीम की जीत इस बात पर भी निर्भर करेगी ...
-
India and other team's chances at the World Cup
May 25 (CRICKETNMORE) The two most difficult jobs in India are that of the Prime Minister and the Indian cricket team captain. The saffron colours of the Bharatiya Janata Party (BJP) under the leaders ...
-
Babar Azam’s century provides crumb of comfort to Pakistan following defeat by Afghanistan
May 25 (CRICKETNMORE) - Pakistan are more than accustomed to being viewed as outsiders coming into global tournaments. It is a position they have previously used to their advantage, with Sarfaraz Ahm ...
-
Liam Dawson kept calm ahead of shock World Cup call up
May 25 (CRICKETNMORE) - The day of a World Cup squad announcement is stressful at the best of times but Liam Dawson insists he was the calmest guy in the room. The 29-year-old edged out Joe ...
-
Jeffrey Vandersay says Sri Lanka will play without fear at the World Cup
May 25 (CRICKETNMORE) - Jeffrey Vandersay says Sri Lanka will 'go for it' and play without feat to overhaul the odds at the Cricket World Cup. Newly-appointed captain Dimuth Karunaratne embod ...
-
Henry believes experience could help New Zealand go one step further
May 25 (CRICKETNMORE) - Matt Henry is convinced the experienced heads in the New Zealand squad could prove decisive as they look to go one better than four years ago. The Black Caps reached the ...
-
Rashid believes spin could be key for England at the World Cup
May 25 (CRICKETNMORE) - Adil Rashid believes he and fellow spin twin Moeen Ali hold the key to the hosts' World Cup dreams. England arrive for their latest bid to claim a maiden ICC Men’s Crick ...
-
Vijay Shankar insists India’s bowlers won’t let any team get 500 runs
May 25 (CRICKETNMORE) - The race to 500 is a sub-plot set to run throughout the summer but according to Vijay Shankar, it’s India’s bowling attack that holds the key to their success. England set ...
-
Top order quivers when Boult strikes
May 25 (CRICKETNMORE) - No-one takes top order wickets quite like Trent Boult - and the New Zealand seamer cannot wait to get into the swing of things in English conditions this summer. The 29-year-ol ...
-
Flashback: 10 Greatest ICC Cricket World Cup Matches
May 25 (CRICKETNMORE) - Low-scoring thrillers, tenterhook ties and compelling comebacks – the 11 editions of the Cricket World Cup have had them all. Let's have a look through the ICC Cricket Wo ...
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55